Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

बिहार बाढ़ त्रासदी: 15...

बिहार बाढ़ से 15 जिलों में ₹10,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान। केंद्रीय टीम ने लिया जायजा, पीड़ित परिवारों को ₹7,000 की तत्काल सहायता राशि जारी।

Box Office Clash: सिनेमाघरों...

आज बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर खान की 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' के बीच बड़ा क्लैश हो रहा है। सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट मिलने के बाद दोनों फिल्मों को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Lava Bold N4 Pro...

Lava Bold N4 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। ₹14,999 की शुरुआती कीमत वाले इस बजट 5G फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

सोने के गहने खरीदना...

त्योहारी सीजन से पहले सरकार ने सोने के आभूषणों पर लगने वाली हॉलमार्किंग फीस में 67% की वृद्धि की है, जिससे प्रति पीस शुल्क ₹45 से बढ़कर ₹75 हो गया है। इस संशोधन से आम जनता की जेब और मेकिंग चार्ज पर पड़ने वाले प्रभाव को रेखांकित किया गया है।
Homeउत्तराखंडविश्वकर्मा दिवस पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार, की अस्त्र-शस्त्र...

विश्वकर्मा दिवस पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार, की अस्त्र-शस्त्र और मशीनों की पूजा

विश्वकर्मा दिवस पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार, की अस्त्र-शस्त्र और मशीनों की पूजा

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस परिवार एकत्रित हुआ और विधिवत मंत्रोच्चार के बीच अस्त्र-शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा अर्चना की गई।

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात निशा यादव द्वारा जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्द में आयोजित पूजा कार्यक्रम में संपूर्ण विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा एवं समस्त उपकरणों और असल्लाह की पूजा अर्चना कर जनपद में सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर सीओ सदर/लाइन एस.पी. बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ यातायात विपेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

साथ ही जनपद के समस्त थाना कार्यालयों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments