Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।

MP Semiconductor Summit 2026:...

"मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026: एमपी में चिप, बैटरी और डेटा सेंटर पर ₹15,000 करोड़ का निवेश। इंदौर बनेगा नया हाई-टेक हब, मिलेंगे 20,000 से ज्यादा रोजगार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।"

इंदौर मेट्रो: हाईकोर्ट का...

• इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन के लिए पेड़ों की कटाई पर बड़ा निर्देश दिया है। हजारों तोतों की सुरक्षा के लिए पक्षी विशेषज्ञों की निगरानी में काम होगा और मेट्रो प्रशासन को हर साल रिपोर्ट देनी होगी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को दी 20 करोड़...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के गोरखधंधे पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई,...

इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के गोरखधंधे पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के इंदौर में चंद रुपयों के लालच में युवा लगातार अपराध की राह पर बढ़ रहे हैं। इंदौर शहर में अवैध ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की रोकथाम के लिए इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी का गोरखधंधा चलाने वाले दो शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ऑनलाइन एक्सचेंज की आईडी बनाकर चलाते थे सट्टा

इंदौर क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान कुलदीप धनावत और महावीर हर्षवाल के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी CretaBet, Pablo247 और Lotus265 जैसे ऑनलाइन एक्सचेंज और प्लेटफॉर्म से जुड़ी आईडी बनाकर अवैध गेमिंग व सट्टेबाजी की गतिविधियाँ संचालित कर रहे थे।

म्यूल खातों का इस्तेमाल

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी सट्टेबाजी से प्राप्त अवैध रकम को विभिन्न म्यूल बैंक खातों (दूसरों के नाम पर खोले गए फर्जी/किराए के बैंक खाते) में मंगवाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 महंगे मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और विभिन्न बैंकों के 8 एटीएम कार्ड विधिवत जब्त किए हैं।

पुलिस ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1976 की धारा 4(a), दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 112(1) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि ऑनलाइन गेमिंग आईडी, बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments