Friday, September 4, 2026

TOP NEWS

FLY91 ATR Order: एयरलाइन...

₹9,500 करोड़ में 40 नए विमान, 60+ फ्लीट का टारगेट... एयरलाइन कंपनी FLY91...

मध्य प्रदेश: ‘जन विश्वास...

भोपाल:मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए...

दिल्ली: CJP का पार्लियामेंट...

दिल्ली: CJP का पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक मार्च; सौरव दास बोले— अपराध कबूलने...

काले पत्थरों से अंकित...

जन्माष्टमी स्पेशलकाले पत्थरों से अंकित अति प्राचीन मूर्ति 18 वीं शताब्दी का चारभुजा...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में दर्दनाक हादसा: निजी फार्महाउस के स्विमिंग पूल में डूबे दो...

इंदौर में दर्दनाक हादसा: निजी फार्महाउस के स्विमिंग पूल में डूबे दो मासूमों की मौत

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक निजी फार्महाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। पूरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांधी नगर थाना क्षेत्र की समर्थ कॉलोनी में अर्पित यादव नामक व्यक्ति का एक फार्महाउस है, जहां स्विमिंग पूल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि दो बच्चे बिना बताए फार्महाउस में घुस गए और स्विमिंग पूल में नहाने के लिए कूद गए। इसी दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

इस मामले में एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दो बच्चे शिवम और रवि दुबे मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments