Tuesday, September 1, 2026

TOP NEWS

संयुक्त शिविरों में अनुपस्थित...

कलेक्टर ने एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के दिए आदेश**डिंडौरी: 01...

PM Modi GDP Statement:...

दमदार GDP के बीच पीएम मोदी का 'आर्थिक राष्ट्रवाद' का मंत्र, देशवासियों से...

आज का राशिफल01 सितम्बर...

आज का राशिफल01 सितम्बर 2026 , मंगलवारमेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,...

उमरिया में शर्मसार करने...

उमरिया में शर्मसार करने वाली घटना: स्कूल की छात्राओं को टॉफी का लालच...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में शराब की दुकान में महिलाओं ने की तोड़फोड़, दुकानदार ने...

इंदौर में शराब की दुकान में महिलाओं ने की तोड़फोड़, दुकानदार ने भागकर बचाई जान

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर रहवासियों ने हमला कर दिया, महिलाओं ने दुकान पर पत्थर से हमला किया। क्षेत्र में शराब की दुकान को लेकर लोग काफी परेशान थे, कई बार प्रदर्शन किया और कई बार पुलिस को शराब की दुकान बंद करने की सूचना भी दी लेकिन रहवासियों की कोई भी सुनवाई नही हुई फिर गुस्साए लोगों ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर दी।

यह मामला बाणगंगा क्षेत्र के नंदबाग की शराब दुकान का है, जहाँ लंबे समय से लोग क्षेत्र में शराब की दुकान से परेशान थे। रविवार रात को लोगों ने पुलिस के सामने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की वहीं शराब विक्रेताओं के साथ मारपीट भी की थी।

शराब विक्रेता को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी, बाणगंगा पुलिस का कहना है कि घटना के दो घंटे के बाद भी कोई फरियादी शिकायत करने नही पुहंचा है। अगर शिकायत कोई करता है तो हम कार्यवाही करेंगे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments