Friday, October 23, 2026

TOP NEWS

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।
Homeछत्तीसगढगरियाबंद कन्या आश्रम में कमार छात्राओं से शिक्षिका ने की मारपीट, आदिवासी...

गरियाबंद कन्या आश्रम में कमार छात्राओं से शिक्षिका ने की मारपीट, आदिवासी समाज आक्रोशित” आंदोलन की दी चेतावनी

गरियाबंद/छत्तीसगढ़ के गरियाबंद आवासीय कन्या आश्रम में पदस्थ एक शिक्षिका पर कक्षा चौथी में पढ़ने वाली 13 आदिवासी कमार छात्राओं के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने बच्चों को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा जिससे उन छात्राओं के शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान स्पष्ट नजर आ रहे हैं। इन छात्राओं में कई छात्राएं प्रदेश की सर्वाधिक पिछड़ी जनजाति कमार जनजाति की बालिकाएं हैं।

इस घटना के बाद छात्राओं के अभिभावक बच्चों को अब आगे शिक्षा नहीं दिलवाना चाह रहे हैं। इसे लेकर आदिवासी समाज काफी रुष्ट है और इस तरह के कृत करने वाली शिक्षिका पर सख्त कदम उठाते हुए एस.टी. एस.सी धाराओं में कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में महत्वपूर्ण बात यह है। इस 100 सीटर आवासीय कन्या आश्रम में जिले के 100 किलोमीटर दूर से छात्राएं पढ़ाई करने के लिए आती हैं। जिन्हें शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ देते हुए शिक्षा के प्रति रूझान पैदा करने का प्रयास शसन कर रहा है।

लेकिन इस तरह की घटना से इन पिछड़ी जनजातियों में शिक्षकों के प्रति डर पानपने से जिले में शिक्षा का प्रतिशत और अधिक घट सकता है। इस घटना को लेकर आदिवासी समाज के विभिन्न पदाधिकारीयों ने गरियाबंद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक क़ो ज्ञापन सौंपा, पदाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी शिक्षिका पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments