Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

बिहार बाढ़ त्रासदी: 15...

बिहार बाढ़ से 15 जिलों में ₹10,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान। केंद्रीय टीम ने लिया जायजा, पीड़ित परिवारों को ₹7,000 की तत्काल सहायता राशि जारी।

Box Office Clash: सिनेमाघरों...

आज बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर खान की 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' के बीच बड़ा क्लैश हो रहा है। सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट मिलने के बाद दोनों फिल्मों को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Lava Bold N4 Pro...

Lava Bold N4 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। ₹14,999 की शुरुआती कीमत वाले इस बजट 5G फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

सोने के गहने खरीदना...

त्योहारी सीजन से पहले सरकार ने सोने के आभूषणों पर लगने वाली हॉलमार्किंग फीस में 67% की वृद्धि की है, जिससे प्रति पीस शुल्क ₹45 से बढ़कर ₹75 हो गया है। इस संशोधन से आम जनता की जेब और मेकिंग चार्ज पर पड़ने वाले प्रभाव को रेखांकित किया गया है।
Homeमध्य प्रदेशधार : एमपी में ‘शराबी मैडम’, नशे की हालत में स्कूल में...

धार : एमपी में ‘शराबी मैडम’, नशे की हालत में स्कूल में किया हंगामा, देखें वीडियो

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • मध्यप्रदेश के धार जिले के सिंघाना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका कविता कोचे पर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने के गंभीर आरोप लगे है। शराबी मैडम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धार/मध्यप्रदेश के धार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका कविता कोचे पर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने के गंभीर आरोप लगे है। विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दी गई लिखित शिकायत में उल्लेख किया गया है कि कविता कोचे आए दिन शराब के नशे में विद्यालय आकर स्टाफ एवं विद्यार्थियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करती है, जिससे विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है। शराबी मैडम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शराबी शिक्षिका का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर शराबी टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षिका कविता कोचे नशे की हालत में स्कूल में हंगामा करती नजर आ रही है। बता दें कि, हैरान करने वाला ये पूरा मामला धार जिले की मनावर तहसील मनावर ग्राम सिंधाना प्राथमिक विद्यालय का है। विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका कविता कोचे के खिलाफ लिखित शिकायत की है। शिकायत के साथ प्रस्तुत पंचनामे पर विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों के हस्ताक्षर भी संलग्न हैं। शिक्षकों का कहना है कि कोचे मैडम का यह व्यवहार न सिर्फ स्कूल के अनुशासन को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास और अनुशासन पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

उचित कार्रवाई की मांग

विद्यालय स्टाफ के अनुसार यह स्थिति पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है। कई बार मौखिक समझाइश के बावजूद शिक्षिका कविता कोचे के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। इस गंभीर मामले को लेकर अब प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments