Saturday, May 2, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशमुरैना के औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप: बानमौर की फैक्ट्री में लगी आग...

मुरैना के औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप: बानमौर की फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज मुरैना/मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बानमौर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सर्जिकल कॉटन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग गोदाम वाले हिस्से में लगी, जिसमें रखी तैयार सर्जिकल कॉटन पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही बानमौर और मुरैना से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के मालिक दिनेश गोयल, जो आगरा (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं, ने बताया कि अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते कॉटन में आग भड़क उठी। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस, दमकल विभाग और बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और दमकल ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

बानमौर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बानमौर से करीब 3 किलोमीटर और मुरैना मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। आए दिन जाम की समस्या के कारण दमकल समय पर नहीं पहुंच पाती। आज भी देरी हुई, जिससे भारी नुकसान हुआ। स्थानीय व्यापारी लंबे समय से फ्लाईओवर की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments