Friday, October 30, 2026

TOP NEWS

शहडोल सेक्स स्कैंडल: BJP...

मध्य प्रदेश के शहडोल में बीजेपी नेता के भाई कनिष्क सिंह को ब्लैकमेलिंग, जबरन गर्भपात और यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया. मामले से जुड़े 45 वीडियो और 139 चैट सोशल मीडिया पर वायरल. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

भूटान में फटी शिंताफू...

भूटान में ग्लेशियर झील फटने (GLOF) से भारी तबाही हुई है। संकोश नदी का जलस्तर बढ़ने से भारत के असम और पश्चिम बंगाल में अचानक बाढ़ का रेड अलर्ट जारी कर 15,000 लोग शिफ्ट किए गए हैं।

गुरैया पंचायत में कथित...

अमृत सरोवर, चेकडैम, मिनी परकुलेशन टैंक और सीसी सड़क निर्माण में लाखों रुपये...

Indore News: दूध से...

Indore News: इंदौर में दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई। अहीरखेड़ी में दूध से फैट निकालकर और वनस्पति मिलाकर नकली मावा बनाने वाली फैक्ट्री सील, 341 किलो सामग्री जब्त।
Homeचंडीगढ़पंजाब में कैंसर नियंत्रण के लिए विहिप चलाएगी ‘ज़हर-मुक्त खेती’ अभियान, 17...

पंजाब में कैंसर नियंत्रण के लिए विहिप चलाएगी ‘ज़हर-मुक्त खेती’ अभियान, 17 दिसंबर को सौंपेगी ज्ञापन: सुरेश राणा

पंजाब में कैंसर नियंत्रण के लिए विहिप चलाएगी ‘ज़हर-मुक्त खेती’ अभियान, 17 दिसंबर को सौंपेगी ज्ञापन: सुरेश राणा

मनोज शर्मा,चंडीगढ़: गौ रक्षा आयाम, विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ विभाग की बैठक सेक्टर 36 में विहिप चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरविंद मोदगिल के निवास पर संपन्न हुई। विहिप चंडीगढ़ विभाग सह मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि बैठक में केंद्रीय सह मंत्री व अखिल भारतीय सह गौरक्षा प्रमुख केशव राजू विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में उन्होंने बताया कि पंजाब में बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद गांवों में जाकर किसानों को जहर मुक्त/पारंपरिक खेती और नई तकनीकों के प्रति जागरूक करेगी। गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने, सख्त कानून बनाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 17 दिसंबर को चंडीगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा।बैठक में कार्यकर्ताओं को पंचगव्य एवं घरेलू उपचार के लाभों की जानकारी भी दी गई।

इस बैठक में पंजाब के गो रक्षा प्रमुख विनय वशिष्ट, तीन विभागों के संगठन मंत्री विकाश बिश्नोई, चंडीगढ़ विभाग के सह मंत्री सुरेश राणा, चंडीगढ़,महानगर अध्यक्ष अरविंद मोदगिल,चंडीगढ़ महानगर प्रमुख जितेन्द्र सनातनी, मोहित कालरा,रोशन, मणि और प्रीतम वर्मा आदि कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments