Tuesday, September 8, 2026

TOP NEWS

NTV Time एक्सक्लूसिव: 80...

राहुल सेनNTV Time एक्सक्लूसिव: 80 साल का इंतजार खत्म! आजादी के बाद...

वडोदरा से PM मोदी...

वडोदरा से PM मोदी का बड़ा ऐलान: 'चिप्स से लेकर जहाजों तक... मैन्युफैक्चरिंग...

यमन जंग: सेना ने...

यमन संकट: राजधानी सना को मुक्त कराने के लिए सरकारी सेना का बड़ा...

पुलिस ने दबोचे दो...

पुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर, कई बार भेष बदल कर दिया...
Homeमध्य प्रदेशगंजबासौदा के सर्वोदय अस्पताल में बड़ी लापरवाही: लिफ्ट में गिरने से बुजुर्ग...

गंजबासौदा के सर्वोदय अस्पताल में बड़ी लापरवाही: लिफ्ट में गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, जय स्तंभ चौराहे पर शव रखकर उग्र प्रदर्शन!

रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल

गंजबासौदा के सर्वोदय अस्पताल में बड़ी लापरवाही: लिफ्ट में गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, जय स्तंभ चौराहे पर शव रखकर उग्र प्रदर्शन!
गंजबासौदा। शहर का सर्वोदय अस्पताल उस वक्त अखाड़ा बन गया जब अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही ने एक बेकसूर बुजुर्ग की जिंदगी छीन ली। लिफ्ट से अचानक नीचे गिरने की वजह से बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन पर हत्या का आरोप!
हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। परिजनों ने सर्वोदय हॉस्पिटल के स्टाफ पर सीधी लापरवाही और अनदेखी के गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल में भारी हंगामा काटा।
जय स्तंभ चौराहे पर चक्काजाम, थम गए पहिए!
न्याय की हुंकार भरते हुए आक्रोशित परिजनों ने बुजुर्ग के शव को बीच सड़क पर… जय स्तंभ चौराहे पर रखकर उग्र चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का भारी जमावड़ा लग गया और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़े

https://ntvtime.com/mp-doctors-strike-opd-closed/
थाना प्रभारी संजय बेदिया की एंट्री, सूझबूझ से टाला बड़ा बवाल!
तनाव की खबर मिलते ही सिटी थाना प्रभारी संजय बेदिया पूरे पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी बेदिया ने अपनी जबरदस्त सूझबूझ और सूझ-बूझ भरी समझाइश से भड़के परिजनों को संभाला। कड़े एक्शन और निष्पक्ष जांच के सख्त आश्वासन के बाद आखिरकार जाम खुलवाया जा सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments