Wednesday, September 16, 2026

TOP NEWS

खाद्य तेल के पैकेट...

Edible Oil New Rules: 1 सितंबर से 800 और 900 ML तेल के पैकेट पर सरकारी बैन के बाद भी बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे हैं प्रतिबंधित पैकेट्स। देखें रिपोर्ट।

26 वें दिन भी...

भोपाल शिक्षक आंदोलन: मध्य प्रदेश में पदवृद्धि की मांग को लेकर चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन उग्र। नीलम पार्क से डीपीआई कार्यालय तक निकाला विशाल पैदल मार्च।

दिशा सालियान केस में...

दिशा सालियान केस में नया मोड़। पिता सतीश सालियान ने CBI के सामने दर्ज कराया बड़ा बयान, आरोपियों के लिए उम्रकैद या फांसी की सजा की मांग की। पूरी खबर पढ़ें।

Hyundai Bayon Launch India:...

Hyundai Bayon Launch India: हुंडई ला रही है एडवांस्ड ADAS फीचर्स और क्रेटा वाले 1.5L इंजन से लैस नई प्रीमियम CNG SUV। जानिए कार लोन ऑफर्स, फीचर्स और संभावित कीमत की पूरी जानकारी।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: सपना-संगीता रोड के नामी रेस्टोरेंट्स में...

इंदौर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: सपना-संगीता रोड के नामी रेस्टोरेंट्स में सेहत से खिलवाड़, कई फूड चेन्स को नोटिस

इंदौर। शहर के नामी रेस्टोरेंट्स और इंटरनेशनल फास्ट फूड चेन्स में लोगों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। मंगलवार को इंदौर के खाद्य सुरक्षा प्रशासन (खाद्य विभाग) की टीम ने शहर के कई बड़े फूड आउटलेट्स पर अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई में Domino’s, Subway, KFC और Pizza Hut जैसे बड़े ब्रांड्स में साफ-सफाई, शुद्धता और नियमों की ऐसी धज्जियां उड़ती मिलीं जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

Domino’s Pizza में मिला चूहों का मल

सपना-संगीता रोड स्थित Domino’s Pizza आउटलेट की जांच में बेहद चौंकाने वाली गंदगी सामने आई। यहां जिस जगह पर पिज्जा की पैकेजिंग सामग्री (डिब्बे और रैपर) रखी जा रही थी, वहां चूहों के मल (Rodent Droppings) के अवशेष बिखरे मिले। इसके अलावा डाइनिंग एरिया में भी भारी संख्या में मक्खियां भिनभिना रही थीं। टीम ने यहां से पनीर और पिज्जा चीज स्प्रेड के सैंपल जब्त किए हैं।

Subway में वेज और नॉनवेज सामग्रियां एक साथ

सपना-संगीता रोड पर ही संचालित Subway रेस्टोरेंट में शाकाहारी ग्राहकों की धार्मिक और व्यक्तिगत भावनाओं को ताक पर रख दिया गया। निरीक्षण के दौरान रेफ्रिजरेटर में वेज और मांसाहारी (नॉन-वेज) खाद्य सामग्रियां एक साथ रखी हुई पाई गईं। इसके अलावा किचन में फिसलन रोकने वाली जरूरी सेफ्टी मैट (चटाई) भी गायब थी।

KFC और Pizza Hut की लापरवाही

फोनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित KFC और Pizza Hut में भी नियमों का उल्लंघन मिला:

  • KFC: जांच के समय आउटलेट पर कोई भी जिम्मेदार प्रभारी (मैनेजर) मौजूद नहीं था। कच्चे और तैयार चिकन की क्वालिटी जांच से जुड़े कोई सर्टिफिकेट टीम को नहीं दिखाए जा सके। कई कचरा पेटी (डस्टबिन) खुले पड़े थे और कर्मचारियों के हेल्थ सर्टिफिकेट व वैक्सिनेशन का कोई रिकॉर्ड नहीं था।
  • Pizza Hut: यहाँ भी स्टाफ के हेल्थ चेकअप और टीकाकरण का रिकॉर्ड अधूरा मिला। सबसे गंभीर बात यह रही कि पिज्जा बनाने वाले किचन एरिया में कई मक्खियां उड़ती मिलीं, जिसके बाद टीम ने साफ-सफाई दुरुस्त करने की कड़ी हिदायत दी।

La Pino’z Pizza में एक्सपायरी डेट का सामान

इसी मॉल के La Pino’z Pizza में भी बड़ी लापरवाही पकड़ी गई। यहाँ पिज्जा में इस्तेमाल होने वाले जैतून (Olives), जलापेनो और लाल शिमला मिर्च के पैकेट पर उपयोग की अंतिम तारीख 14 सितंबर दर्ज थी, जबकि टीम 15 सितंबर को निरीक्षण कर रही थी। यानी ग्राहकों को बासी सामान परोसा जा रहा था।

खाद्य विभाग ने इन सभी नामी संस्थानों से पनीर, सॉस और अन्य सामग्रियों के नमूने लेकर लैब टेस्ट के लिए भेज दिए हैं। साथ ही सभी आउटलेट्स को सुधार सूचना थमाते हुए कड़े कानूनी नोटिस जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments