Sunday, November 1, 2026

TOP NEWS

हिंदू समाज हर गतिविधि...

हिंदू समाज हर गतिविधि को समझ रहा है और समय आने पर लोकतांत्रिक...

दिल्ली-NCR में 50% वर्क...

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर रोक के लिए 50% वर्क फ्रॉम होम लागू। पुरानी गाड़ियों पर बैन से हरियाणा बॉर्डर पर 1 किमी लंबा जाम, जबकि 9 साल में सबसे साफ रहा अक्टूबर।

ग्वालियर में पब-कल्चर पर...

ग्वालियर के एक पब में युवतियों पर अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर भारी बवाल। नशे में धुत युवकों ने कांच की बोतलों से हमला कर बाउंसर समेत 5 स्टाफ को किया लहूलुहान। पूरी खबर पढ़ें।

ऑपरेशन प्रहार के तहत...

सरदारपुरऑपरेशन प्रहार के तहत अमझेरा थाना के दसई चौकी को एक बड़ी सफलता...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में गणेश उत्सव जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष: डीजे पर नाचने...

इंदौर में गणेश उत्सव जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष: डीजे पर नाचने की बात को लेकर चाकूबाजी, एक नाबालिग की मौत, दूसरा ICU में भर्ती

इंदौर में गणेश उत्सव जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष: डीजे पर नाचने की बात को लेकर चाकूबाजी, एक नाबालिग की मौत, दूसरा ICU में भर्ती

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में कल रात गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान एक खौफनाक वारदात सामने आई है। डीजे की गाड़ी के पीछे नाचने के दौरान हुए मामूली विवाद में बदमाशों ने दो नाबालिगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में 16 वर्षीय कृष्णा पंवार की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी साहिल (17) गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल के आईसीयू (ICU) में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

डीजे के पीछे डांस करने के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, मृतक कृष्णा और घायल साहिल (दोनों निवासी असरावद खुर्द) तेजाजी नगर इलाके से आजाद नगर में निकल रहे गणेश उत्सव के जुलूस में शामिल होने आए थे। आजाद नगर क्षेत्र में एक साथ कई डीजे वाहन निकल रहे थे, जहां भारी भीड़ जमा थी। दोनों किशोर ‘जयदीप डीजे’ की गाड़ी के पीछे डांस कर रहे थे, तभी वहां मौजूद कुशाल उर्फ कुणाल नाम के युवक से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़े

धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात

बचाने आए दोस्त पर भी किया वार
बहस इतनी बढ़ी कि आरोपी कुणाल ने तैश में आकर चाकू निकाला और कृष्णा के सीने पर सीधा वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। दोस्त कृष्णा को बचाने के लिए जब साहिल आगे आया, तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

जुलूस में मौजूद लोग आनन-फानन में दोनों घायलों को लेकर एमवाय अस्पताल (MY Hospital) पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्णा को मृत घोषित कर दिया, वहीं साहिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

मजदूरी करते हैं पीड़ितों के परिवार
परिजनों के अनुसार, कृष्णा और साहिल दोनों के ही परिवार बेहद गरीब हैं और मजदूरी का काम करते हैं। दोनों किशोर भी पढ़ाई के साथ-साथ मकान निर्माण के कार्यों में हाथ बंटाकर अपने परिवारों की आर्थिक मदद करते थे। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
आजाद नगर पुलिस के मुताबिक, मुख्य नामजद आरोपी कुणाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं और वारदात के समय जुलूस में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका का पता लगाया जा सके। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments