Sunday, September 27, 2026

TOP NEWS

शांतरशाह हैप्पी हत्याकांड का...

हरिद्वार के शांतरशाह हैप्पी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। बहादराबाद में देर रात हुई मुठभेड़ के बाद सहारनपुर का शातिर बदमाश मुदस्सिर पैर में गोली लगने से गिरफ्तार। पूरी खबर पढ़ें।

उज्जैन में ‘राजधर्म’ की...

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 मेगा प्लान के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए CM मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान पर खुद गेती चलाकर विकास की अनूठी मिसाल पेश की। पढ़ें पूरी खबर।

राजनीति का ‘आया राम,...

ADR रिपोर्ट का खुलासा: 4 साल में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी। इनमें से सबसे ज्यादा 26% भाजपा में शामिल हुए; नगालैंड और बंगाल दलबदल में सबसे आगे।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)...

पंजाब के फगवाड़ा स्थित एलपीयू (LPU) में सोशल मीडिया पर उड़ी एक अफवाह के बाद आधी रात को भारी बवाल हो गया। आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की और नेशनल हाईवे जाम किया। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने इस खबर को पूरी तरह निराधार बताया है।
Homeउत्तराखंडझबरेड़ा में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन और...

झबरेड़ा में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन और उसके प्रेमी को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी फरार

झबरेड़ा में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन और उसके प्रेमी को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी फरार

अर्जुन धारीवाल
रुड़की/हरिद्वार। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में प्रेम प्रसंग के चलते दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है। एक भाई ने अपनी ही सगी बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार आरोपी अमन पुत्र रामकुमार कश्यप निवासी झबरेड़ी कलां अपनी 23 वर्षीय बहन के गांव के ही 20 वर्षीय युवक सूरज के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज था। आरोप है कि शुक्रवार को गुस्से में आकर अमन ने पहले पड़ोस में रहने वाले सूरज को गोली मार दी, उसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन पर भी फायर झोंक दिया।

गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची झबरेड़ा पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय सिंह और झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments