Monday, November 2, 2026

TOP NEWS

अमेरिका में भीषण विमान...

अमेरिका के फ्लोरिडा में भीषण विमान हादसा, लियरजेट 60 क्रैश होने से पायलट समेत 9 की मौत। हादसे से ठीक पहले का खौफनाक 'मेडे' ऑडियो आया सामने।

MP News: मध्य प्रदेश...

मध्य प्रदेश के देवास में इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब तस्करी रोक रहे खातेगांव TI दिलीप पुरी को ट्रक से कुचला, इलाज के दौरान मौत। पढ़ें पूरी खबर।

बहादराबाद में रिश्तों को...

बहादराबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, पिता पर नाबालिग बेटी से...

हिंदू समाज हर गतिविधि...

हिंदू समाज हर गतिविधि को समझ रहा है और समय आने पर लोकतांत्रिक...
Homeउत्तराखंडलिब्बरहेड़ी उत्तम चीनी मिल में नए पेराई सत्र का भव्य शुभारंभ

लिब्बरहेड़ी उत्तम चीनी मिल में नए पेराई सत्र का भव्य शुभारंभ

लिब्बरहेड़ी उत्तम चीनी मिल में नए पेराई सत्र का भव्य शुभारंभ
हवन-पूजा के साथ शुरू हुई पेराई, किसानों में उत्साह – दीपावली से पहले होगा भुगतान

अर्जुन धारीवाल
मंगलौर/लिब्बरहेड़ी। लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम चीनी मिल में विधि-विधान, पूजा-अर्चना और हवन के साथ नए पेराई सत्र का भव्य शुभारंभ हो गया। मिल चालू होते ही बड़ी संख्या में किसान गन्ने से भरी ट्रॉलियां लेकर मिल प्रांगण में पहुंचे। मिल शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में भारी उत्साह है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी मिल शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धामी सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है। किसानों को गन्ने का उचित मूल्य और समय पर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।

जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि उत्तम चीनी मिल में नया प्रबंधन आया है, जिससे किसानों को बेहतर सेवा की उम्मीद है। किसी भी तौल कांटे पर घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गन्ना मूल्य बढ़ोतरी के लिए पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री से मिला जाएगा।

मिल के महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल ने घोषणा की कि दीपावली से पूर्व 4 नवंबर तक गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खातों में कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी के बहकावे में न आएं और अपना गन्ना कोल्हू में न बेचकर मिल को ही दें। मिल में आने वाले किसी भी किसान को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments