Friday, November 6, 2026

TOP NEWS

मप्र में त्योहारों की...

मप्र में दिवाली पर कैट (CAIT) का बड़ा अनुमान, कपड़ा और सराफा बाजार में भारी रौनक से राज्य में 14 हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड त्योहारी कारोबार की उम्मीद।

धनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे...

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने धनतेरस के पावन अवसर पर पत्नी संग ऐतिहासिक राजवाड़ा बाजार पहुंचकर त्योहार की खरीदारी की। देखें इंदौर राजवाड़ा मार्केट की खास तस्वीरें और पूरी खबर।

जम्मू-कश्मीर में उमर सरकार...

जम्मू-कश्मीर में उमर सरकार पर गिरने का संकट। 25 बागी विधायकों के अल्टीमेटम और सांसद रुहुल्ला मेहदी के इस्तीफे के बाद श्रीनगर में आज आखिरी बैठक। पढ़ें पूरा समीकरण।

स्वामित्व योजना में लापरवाही...

45 दिन बाद भी 132 प्लॉट में से केवल 18 का पंजीयन, कलेक्टर...
Homeउत्तराखंडत्योहारों में शिकारियों और खनन माफिया की खैर नहीं! खानपुर रेंज में...

त्योहारों में शिकारियों और खनन माफिया की खैर नहीं! खानपुर रेंज में वन विभाग अलर्ट

त्योहारों में शिकारियों और खनन माफिया की खैर नहीं! खानपुर रेंज में वन विभाग अलर्ट

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। त्योहारों का मौसम आते ही वन विभाग ने वन्यजीवों और वन संपदा की सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी है। जंगलों में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और वन्यजीवों को शिकारियों से सुरक्षित रखने के लिए खानपुर वन रेंज क्षेत्र में वन विभाग की ओर से लंबी दूरी की गश्त (लॉन्ग डिस्टेंस पेट्रोलिंग) आयोजित की गई।

संवेदनशील इलाकों में वन विभाग की सख्ती –

  • नदी, नालों और जल स्रोतों के आसपास विशेष निगरानी
  • अवैध शिकार, खनन और भूमि कब्जे पर पैनी नजर
  • संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की होगी निगरानी

इस अभियान के तहत वन कर्मियों ने संवेदनशील वन क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करते हुए अवैध शिकार, पेड़ों के अवैध कटान, अवैध खनन और वन भूमि पर अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए मोर्चा संभाला।

रेंजर ने दी चेतावनी –
खानपुर रेंज वन क्षेत्रीय अधिकारी प्रियांशु पांडे ने स्पष्ट कहा है कि वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान तेज कर दिया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गश्त के दौरान वन कर्मियों को नदी, नालों और जल स्रोतों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि वन्यजीवों की आवाजाही के साथ-साथ शिकार से जुड़े किसी भी संदिग्ध संकेत पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार चलेगा गश्ती अभियान

त्योहारों के मौसम में वन विभाग की इस मुस्तैदी से अवैध शिकारियों, खनन करने वालों और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments