Wednesday, September 16, 2026

TOP NEWS

दो महीने से पंचायत...

जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं परवाह, ग्राम पंचायत बिलगांव में कामकाज प्रभावितडिंडोरी। जिले के...

पी श्री आनवोदय विद्यालय...

डिंडौरी। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्थान नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय...

31 मौतें, 10 दोषियों...

Jhiram Ghati Verdict: झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को NIA कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा। जानिए 25 मई 2013 की उस काली शाम की पूरी खौफनाक कहानी और इनसाइड स्टोरी एनटीवी टाइम पर।

OPPO K14 Lite की...

OPPO K14 Lite भारत में लॉन्च हो गया है। ₹15,999 की प्रभावी कीमत वाले इस बजट स्मार्टफोन में 7,000mAh की महा-बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।
HomeUncategorizedकलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने महिला बाल विकास विभाग की ली समीक्षा...

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने महिला बाल विकास विभाग की ली समीक्षा बैठक

डिंडौरी : 11 अप्रैल, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज शहपुरा में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आंगनवाडी आंगनवाडी सुपरवाइजर, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका से पूछा कि किन किन आंगनवाडी केन्द्रों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बाउंड्री वॉल, मीनू के अनुसार पोषण आहार-भोजन एवं कुपोषित बच्चों का नियमित परीक्षण कर पोषण आहार एवं भोजन उपलब्ध कराया जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई), कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के अन्दर प्रत्येक आंगनवाडी में विद्युत, पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित करें।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी सुपरवाइजर, सहायिका, कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र में 5-5 फलदार पौधे लगाएं, जिससे भूमिगत जलस्तर बनी रहे और शिक्षा प्राप्त करे रहे बच्चों को फल उपलब्ध हो सके। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनिल कुमार, अनुविभागीय अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा, तहसीलदार श्री पुष्पेन्द्र पन्द्रो, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments