Saturday, November 7, 2026

TOP NEWS

भारत का बड़ा फैसला:...

गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए अब 'वीजा' अनिवार्य कर दिया है। जानिए 31 दिसंबर 2024 की कट-ऑफ तारीख और नए नियमों से जुड़े 5 मुख्य पॉइंट्स।

त्योहारों में शिकारियों और...

त्योहारों में शिकारियों और खनन माफिया की खैर नहीं! खानपुर रेंज में वन...

मप्र में त्योहारों की...

मप्र में दिवाली पर कैट (CAIT) का बड़ा अनुमान, कपड़ा और सराफा बाजार में भारी रौनक से राज्य में 14 हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड त्योहारी कारोबार की उम्मीद।

धनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे...

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने धनतेरस के पावन अवसर पर पत्नी संग ऐतिहासिक राजवाड़ा बाजार पहुंचकर त्योहार की खरीदारी की। देखें इंदौर राजवाड़ा मार्केट की खास तस्वीरें और पूरी खबर।
HomeUncategorizedजल जीवन मिशन से लेकर जमीन मामलों तक गोंगपा ने उठाए सवाल

जल जीवन मिशन से लेकर जमीन मामलों तक गोंगपा ने उठाए सवाल

383 करोड़ की पेयजल योजना, भूमि लेनदेन और पंचायतों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी – शहपुरा विधानसभा  क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता, जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, भूमि संबंधी लेनदेन और पंचायतों की कार्यप्रणाली को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने शासन का ध्यान आकर्षित कराया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष रामप्रसाद तेकाम ने शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय शहपुरा में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं का उठाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार डिंडौरी जिले में लगभग 383 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहपुरा विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं होने की शिकायत सामने रखी गई है। ज्ञापन में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पाइपलाइन बिछाने और योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए संबंधित कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की गई है।

*भूमि लेनदेन और मुआवजा राशि का मामला भी उठाया*

ज्ञापन में ग्राम कनहरी, तहसील शहपुरा से जुड़े भूमि लेनदेन का मामला भी शामिल किया गया है। शिकायत में पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी से संबंधित भूमि सौदे का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2019-20 में दो एकड़ भूमि के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था, लेकिन संबंधित कृषक को केवल 1 लाख 20 हजार रुपये मिलने की बात कही गई है। शेष राशि का भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए भूमि के खसरा नंबर और संबंधित रजिस्ट्री एवं नामांतरण अभिलेखों की जांच की मांग की गई है।

*राजस्व अभिलेखों और भूमि स्वामित्व की जांच की मांग*

ज्ञापन में भूमि स्वामित्व, नामांतरण और रजिस्ट्री से जुड़े अन्य मामलों का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने संबंधित खसरा नंबरों के राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर वास्तविक भूमि स्वामी, लेनदेन और नामांतरण की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही भूमि संबंधी मामलों में सभी दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

*पंचायतों की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल*

ज्ञापन में जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पंचायतों के निर्माण कार्यों, शासकीय राशि के उपयोग और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने जनपद पंचायत स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर भी आपत्ति जताई है।

*निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग*

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी बिंदुओं की संबंधित विभागों से निष्पक्ष जांच कराई जाए। जल जीवन मिशन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, भूमि संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन और पंचायतों के वित्तीय अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए।

*संबंधित पक्षों का पक्ष नहीं आया सामने*

ज्ञापन में उल्लेखित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य संबंधित पक्षों से समाचार तैयार किए जाने तक संपर्क नहीं हो सका, जिसके चलते उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो पाया। संबंधित पक्षों का जवाब अथवा स्पष्टीकरण मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments