Sunday, November 8, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeबॉलीवुडअक्षय कुमार ने 58वें जन्मदिन पर कहा- 'जिसने भी मुझे साइन किया.

अक्षय कुमार ने 58वें जन्मदिन पर कहा- ‘जिसने भी मुझे साइन किया.

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

सोशल मीडिया पर जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें अक्षय कुमार बहुत ही आत्मविश्वासी और सादगी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस बीच उनकी फिल्मों के पोस्टर्स और किरदार भी साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं.

एनटीवी टाइम न्यूज/अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम उन दिग्गज एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है, आज के समय जिनकी फैंस फॉलोइंग काफी अच्छी तादात पर है. अगर बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल की बात करें तो इसमें सबसे पहले नाम अक्षय कुमार और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) का आता है. क्योंकि ये दोनों एक साथ काफी हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर रितेश देशमुख ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. इसके अलावा अक्षय कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी 34 साल के फिल्मी करियर से जुड़ा एक कोलाज शेयर किया है.

कैप्शन में ये कहा

सोशल मीडिया पर जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें अक्षय कुमार बहुत ही आत्मविश्वासी और सादगी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस बीच उनकी फिल्मों के पोस्टर्स और किरदार भी साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि 58 साल का जीवन, 34 साल का करियर, 150 से ज्यादा फिल्में. यह सफर मैंने अकेले तय नहीं किया, जो भी दर्शक थिएटर में टिकट खरीद कर गया, जिसने कभी मुझे साइन किया, डायरेक्ट किया, प्रोड्यूस किया या मेरे लिए दुआएं की. ये सभी मेरे इस सफर का हिस्सेदार हैं. मेरा जन्मदिन उन सबके नाम है जो आज भी मुझ पर विश्वास करते हैं, जय महाकाल. इसके अलावा रितेश देशमुख ने भी पोस्ट शेयर किया और अक्षय कुमार को अपना सबसे अच्छा प्यारा दोस्त बताया. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ कई फोटोज भी शेयर की हैं.

इन फिल्मों में साथ नजर आए

अगर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखरी बार ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रही. अक्षय कुमार ‘हाउसफुल 1’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हाउसफुल 3’, समेत ‘हाउसफुल 5’ में भी एक साथ नजर आ चुके हैं. इन दोनों की कॉमेडी दर्शकों को काफी पसंद आई . आज के समय अक्षय कुमार और रितेश देशमुख बॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर्स के साथ-साथ काफी अच्छे मित्र भी हैं.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments