Saturday, November 7, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।

जल जीवन मिशन से...

383 करोड़ की पेयजल योजना, भूमि लेनदेन और पंचायतों की कार्यप्रणाली पर उठाए...
Homeउत्तराखंडत्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्त

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्त

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्त
ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित 45 वाहनों के चालान, चालकों को दी चेतावनी

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। त्योहारी अवधि में यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली रोकने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी सुश्री वरुणा सैनी द्वारा अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान विशेष रूप से ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा सहित यात्री वाहनों की जांच की गई। ओवरलोडिंग, निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली, परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में कुल 45 चालान किए गए।

चेकिंग के साथ वाहन चालकों की काउंसलिंग भी की गई। उन्हें स्पष्ट रूप से सचेत किया गया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही का लाभ उठाकर अधिक किराया न वसूलें तथा निर्धारित यात्री क्षमता और परमिट शर्तों का पालन करें। चालकों को यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने और सुरक्षित ढंग से वाहन संचालित करने के लिए भी जागरूक किया गया।

परिवहन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि अधिक किराया मांगे जाने की स्थिति में वाहन का पंजीकरण नंबर तथा यात्रा का विवरण सुरक्षित रखते हुए विभाग को शिकायत दें, ताकि प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments