Saturday, October 31, 2026

TOP NEWS

छाती पर तनी थी...

मध्य प्रदेश के गुना में 65 साल की बुजुर्ग महिला मोहर बाई ने अदम्य साहस दिखाते हुए 7 हथियारबंद डकैतों से अपनी 7 महीने की पोती को सुरक्षित छीन लिया। 14 राउंड फायरिंग के बीच हुई इस जांबाजी की पूरी कहानी और पुलिस एक्शन की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।

दसई-बामनखेड़ी तालाब से पानी...

धार जिले के सरदारपुर अंतर्गत दसई-बामनखेड़ी तालाब से लगातार हो रही पानी निकासी से 500 गोवंश के सामने प्यास का संकट खड़ा हो गया है। जल संकट की आहट के बीच प्रशासन और पटवारी पर उठ रहे बड़े सवाल। जानिए दशरथ पाटीदार की यह ग्राउंड रिपोर्ट।

राष्ट्रीय एकता , अखंडता...

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर देश मना रहा है राष्ट्रीय एकता दिवस। जानिए भारत की एकता, अखंडता और एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) के विकास पर डॉ. बी.आर. नलवाया का यह विशेष लेख।

समर्थन मूल्य पर धान...

डिण्डौरी, 30 अक्टूबर 2026*         खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान...
Homeपंजाबअमृतसर के गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की...

अमृतसर के गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की टास्क फोर्स और पुलिस हाई अलर्ट पर

अमृतसर के गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी, प्रबंधक कमेटी ने पुलिस को दी शिकायत

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। इस बारे में हरमंदिर साहिब की प्रबंधक कमेटी ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने नए स्टेट साइबर सेल और एजेंसियों के सहयोग से जांच की शुरुआत कर दी है। सोमवार को श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) को एक ईमेल के जरिए RDX से उड़ाने की धमकी मिली। हरमंदिर साहिब, जिसे स्वर्ण मंदिर या दरबार साहिब भी कहा जाता है, सिख धर्म का सबसे पवित्र गुरुद्वारा है। यह मंदिर सिख धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और दुनिया भर से लोग यहां आते हैं।

स्वर्ण मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी के बाद बाद गोल्डन टेंपल के अंदर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की टास्क फोर्स और बाहर पुलिस तैनात की गई है। SGPC के सदस्य कुलवंत सिंह मनन ने पुष्टि की है कि धमकी भरा ईमेल सोमवार को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया, ‘ईमेल में RDX से उड़ाने की बात लिखी गई थी। उसमें समय भी लिखा है और सतर्क रहने को कहा गया है। ऐसा लगा रहा है जैसे डर और भ्रम फैलाने के लिए ऐसा किया गया है।

पाकिस्तान ने पहले बनाया था निशाना: सेना का दावा

गोल्डन टेंपल को मिली धमकी कोई नई नहीं हैं। इससे पहले 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने दावा किया था कि पाकिस्तान ने भारत पर ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में गोल्डन टेंपल को निशाना बनाते हुए मिसाइल लॉन्च किया था। हालांकि, भारतीय वायुसेना की सतर्कता ने समय रहते उस खतरे को टाल दिया था। सेना ने कहा था कि यह हमला भारत की धार्मिक एकता पर था, जिसे नाकाम कर दिया गया और पाकिस्तान की मंशा विफल हो गई। वहीं, पाकिस्तान ने भारतीय सेना के इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने कोई मिसाइल गोल्डन टेंपल पर नहीं दागी।

2023 में हेरिटेज स्ट्रीट पर 3 बार हुए थे धमाके

गोल्डन टेंपल के आसपास पहले भी कई बार संदिग्ध धमाके हो चुके हैं:-

  • 6 मई 2023: हेरिटेज स्ट्रीट पर रात 11:15 बजे कम तीव्रता वाला IED विस्फोट हुआ था। इस दौरान जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन अफरा-तफरी मच गई थी।
  • 8 मई 2023: सुबह 6:30 बजे एक और विस्फोट हुआ था, जिससे एक व्यक्ति घायल हुआ था और दुकानों को हल्का नुकसान पहुंचा था।
  • 10 मई 2023: तीसरा धमाका, जिसमें एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ था। धमाका हल्का था, लेकिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments