Sunday, September 20, 2026

TOP NEWS

SGSITS कॉलेज में शैक्षणिक...

SGSITS Indore B.Tech in Hindi: इंदौर के SGSITS में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से हिंदी माध्यम में बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग कोर्स शुरू हो गया है। 30 सीटों के इस बैच में छात्रों को आखिरी साल ₹2 लाख की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

Royal Enfield Flying Flea...

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Royal Enfield Flying Flea C6 भारत में लॉन्च हो गई है, जो रेट्रो-मॉडर्न लुक, 154 किलोमीटर की रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। बाइक की कीमत, बैटरी फंक्शन और बाजार में उपलब्धता की पूरी जानकारी उपलब्ध है। आप पूरी खबर के लिए आधिकारिक स्रोत देख सकते हैं।

बड़ी खबर: 28 सितंबर...

Bank Strike Update: 28 से 30 सितंबर 2026 तक देशव्यापी बैंक हड़ताल की चेतावनी। SBI ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी कर 5 दिन की संभावित बंदी से पहले जरूरी काम निपटाने को कहा है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सरकार के टैक्स कलेक्शन...

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खबर! चालू वित्त वर्ष में सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपये हुआ, जिसमें कॉर्पोरेट टैक्स का रहा सबसे बड़ा योगदान। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में मालवा मिल-पाटनीपुरा निर्माणाधीन ब्रिज पर हादसे में ठेकेदार पर 3...

इंदौर में मालवा मिल-पाटनीपुरा निर्माणाधीन ब्रिज पर हादसे में ठेकेदार पर 3 लाख रुपये जुर्माना, दो अफसरों पर एक्शन

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर के मालवा मिल-पाटनीपुरा में निर्माणाधीन ब्रिज पर हादसे के बाद नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई की है। ठेकेदार पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि दो अफसरों पर भी कार्रवाई हुई है। निगमायुक्त ने ठेकेदार की लापरवाही और निर्माण में हो रही लेटलतीफी को देखते हुए यह कार्रवाई की है।

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/मालवा मिल-पाटनीपुरा के बीच निर्माणाधीन ब्रिज के नाले में गिरकर हुई युवक की मौत के 60 घंटे बाद आखिर नगर निगम की नींद खुल ही गई। ठेकेदार कंपनी की लापरवाही और निर्माण में हो रही लेटलतीफी को देखते हुए निगमायुक्त शिवम वर्मा ने ठेकेदार कंपनी पर तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया है। काम में लापरवाही बरतने के आरोप में सब इंजीनियर सिद्धांत मेहता की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

इसी तरह सहायक इंजीनियर खुमेश्वरी मराठे को निलंबित किया गया है। अपर आयुक्त एनएन पांडे और कार्यपालन यंत्री श्रीकांत काटे को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे कहा गया है कि ब्रिज निर्माण में हो रही लेटलतीफी के लिए आपको जिम्मेदार मानते हुए क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मालवा मिल-पाटनीपुरा के बीच निर्माणाधीन इस ब्रिज का काम एक अप्रैल 2025 से शुरू हुआ था। नगर निगम का दावा था कि 100 दिन में काम पूरा कर आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 133 दिन बाद भी ब्रिज का सिर्फ 40 प्रतिशत काम ही हो सका है। जिस गति से काम चल रहा है उसे देखते हुए यह बताना मुश्किल है कि ब्रिज आवागमन के लिए कब तैयार होगा।

न पर्याप्त रोशनी, न सुरक्षा इंतजाम

टेंडर की शर्तों के मुताबिक ठेकेदार को निर्माण स्थल के दोनों ओर सुरक्षा के लिए पर्याप्त बेरिकैडिंग और प्रकाश की समुचित व्यवस्था करनी थी, ताकि कोई हादसा न हो, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। निर्माण स्थल के आसपास न पर्याप्त रोशनी है, न सुरक्षा के इंतजाम। ठेकेदार ने निर्माणस्थल के आसपास मिट्टी के ढेर लगा रखे थे।

रविवार रात दोपहिया वाहन पर मालवा मिल से पाटनीपुरा की ओर जा रहा राधेश्याम नामक 35 वर्षीय युवक ठेकेदार की लापरवाही के चलते बाइक सहित नाले में जा गिरा। उसे गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्षेत्र की जनता ने किया था विरोध

निगम और ठेकेदार की इस लापरवाही को लेकर क्षेत्र की जनता ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया। मंगलवार को व्यापारी दुकानों पर ताले लगाकर चाबी निगमायुक्त को देने के लिए निगम मुख्यालय भी पहुंचे थे। जनता के विरोध और ठेकेदार की लापरवाही को देखते हुए बुधवार निगमायुक्त ने ठेकेदार कंपनी पर तीन लाख रुपये जुर्माना लगाने के आदेश जारी कर दिए। सब इंजीनियर को बर्खास्त और सहायक इंजीनियर को निलंबित किया गया है।

104 फीट चौड़ा बन रहा है नया ब्रिज

मालवा मिल-पाटनीपुरा के बीच बना पुराना ब्रिज करीब 100 साल पुराना था और जीर्णशीर्ण हो गया था। नए ब्रिज की लागत करीब छह करोड़ रुपये आ रही है। पुराना ब्रिज 40 फीट चौड़ा था, जबकि नया ब्रिज 104 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments