Saturday, November 7, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइटारसी में हेड कांस्टेबल ने बीजेपी नेता को डंडों से पीटा, सिर...

इटारसी में हेड कांस्टेबल ने बीजेपी नेता को डंडों से पीटा, सिर फूटा, 10 टांके लगे

  • सड़क हादसे में घायल अपने भाई की मदद करने पहुंचे बीजेपी नेता का पुलिस से विवाद. पुलिस ने बेरहमी से पीटा.

नर्मदापुरम जिले के इटारसी क्षेत्र में सनखेड़ा के पास सड़क हादसे में घायल हुए अपने भाई को बचाने पहुंचे भाजपा नेता का हेड कांस्टेबल से विवाद हो गया. इसके बाद हेड कांस्टेबल ने बीजेपी नेता की डंडे से पिटाई की. भाजपा नेता के सिर में 10 टांके आए हैं. घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे की है. जैसे ही इस घटना की खबर बीजेपी नेताओं को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया.

आरोपी हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया

मामला गर्माते देख नर्मदापुरम एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने रामपुर थाने के प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह को लाइन हाजिर किया है. मामले की जांच की जिम्मेदारी इटारसी एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को सौंपी गई है. घायल का इलाज इटारसी के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है. मामले के अनुसार पथौड़ी के रहने वाले रजनीश चौरे (49 वर्ष) की गुर्रा रेलवे स्टेशन के पास दुकान है. वह दुकान का काम निपटाकर बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान सनखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर बाइक से हो गई. इससे बाइक सवार रजनीश चौरे गंभीर रूप से घायल हो गए.

डायल 100 देरी से आने पर विवाद बढ़ा

रजनीश ने अपने भाई बीजेपी नेता अनिल चौरे को फोन करके हादसे की जानकारी दी. रजनीश का भाई अनिल चौरे शक्ति केंद्र संयोजक और ग्राम पथौडी में भाजपा का बूथ प्रभारी है. वह अपनी कार से घटनास्थल पर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद जब काफी देर बाद पुलिस डायल 100 लेकर आई तो अनिल चौरे भड़क गए. पुलिस और अनिल के बीच कहासुनी हो गई. घायल भाजपा नेता अनिल चौरे ने बताया “इसी दौरान प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह ने उनके सिर व हाथ-पैर में लाठी से वार कर दिया. इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है.”

घायल बीजेपी नेता अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद घायल रजनीश और अनिल को इटारसी के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से रजनीश को नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया. अनिल का इटारसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस दौरान रामपुर थाना प्रभारी विपिन पाल, इटारसी टीआई गौरव सिंह बुंदेला, एसआई केएन रजक सहित अन्य पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे. इस मामले में एसपी डॉ. गुरकरन सिंह का कहना है “घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधान आरक्षक को लाइन हाजिर किया गया है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments