Monday, November 2, 2026

TOP NEWS

हिंदू समाज हर गतिविधि...

हिंदू समाज हर गतिविधि को समझ रहा है और समय आने पर लोकतांत्रिक...

दिल्ली-NCR में 50% वर्क...

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर रोक के लिए 50% वर्क फ्रॉम होम लागू। पुरानी गाड़ियों पर बैन से हरियाणा बॉर्डर पर 1 किमी लंबा जाम, जबकि 9 साल में सबसे साफ रहा अक्टूबर।

ग्वालियर में पब-कल्चर पर...

ग्वालियर के एक पब में युवतियों पर अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर भारी बवाल। नशे में धुत युवकों ने कांच की बोतलों से हमला कर बाउंसर समेत 5 स्टाफ को किया लहूलुहान। पूरी खबर पढ़ें।

ऑपरेशन प्रहार के तहत...

सरदारपुरऑपरेशन प्रहार के तहत अमझेरा थाना के दसई चौकी को एक बड़ी सफलता...
Homeमध्य प्रदेशगुना के कुंभराज चांचौड़ा में खाद के लिए लंबी कतारें, बारिश में...

गुना के कुंभराज चांचौड़ा में खाद के लिए लंबी कतारें, बारिश में भीगते किसान

मध्य प्रदेश के गुना जिले के कुंभराज और चांचौड़ा क्षेत्रों में किसानों को खाद के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बावजूद, महिला और पुरुष किसान खाद वितरण केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। इस स्थिति ने कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है, जबकि प्रशासन खाद की उपलब्धता का दावा कर रहा है। कुंभराज में भारी बारिश के बीच किसानों की लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं जो बिना छाते के घंटों पानी में भीगती रहीं। समिति प्रबंधक ने किसानों से बारिश कम होने तक इंतजार करने का आग्रह किया, लेकिन ऑनलाइन टोकन छूट जाने के डर से किसान अपनी जगह छोडऩे को तैयार नहीं थे।

वहां मौजूद लोगों ने उन्हें आधार कार्ड छोड़कर बाद में आने की सलाह दी, लेकिन भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि किसान अपनी जगह से हिलने को तैयार नहीं थे, कहीं उनका नंबर न कट जाए। चाचौड़ा में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली, जहाँ एक वीडियो सामने आया है जिसमें लगभग 200 किसान बारिश में भीगते हुए खाद के लिए लाइन में लगे हुए हैं। इस वीडियो को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने लिखा, चाचौड़ा विधानसभा में खाद की कतार! लाड़ली बहनों की परेशानी अपार! भारी बारिश, हल्की सरकार! सरकारी लापरवाही का पुराना व्यापार! इस बीच, चाचौड़ा के एसडीएम रवि मालवीय ने बताया कि दो दिन पहले खाद का ट्रक आने से भीड़ हो गई थी और किसानों के एक साथ आने पर लाइन लगाकर खाद बांटा गया। उन्होंने दावा किया कि दो दिनों तक लगातार खाद वितरण किया गया और अब केंद्र पर कोई लाइन नहीं है। हालांकि, प्रशासन के दावों के बावजूद, किसानों की चिंताएं बरकरार हैं। उनका कहना है कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो रहा है, और अगर बारिश का सिलसिला तेज होता है, तो उनकी बुवाई और फसल दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments