Friday, November 6, 2026

TOP NEWS

भारत का बड़ा फैसला:...

गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों के लिए अब 'वीजा' अनिवार्य कर दिया है। जानिए 31 दिसंबर 2024 की कट-ऑफ तारीख और नए नियमों से जुड़े 5 मुख्य पॉइंट्स।

त्योहारों में शिकारियों और...

त्योहारों में शिकारियों और खनन माफिया की खैर नहीं! खानपुर रेंज में वन...

मप्र में त्योहारों की...

मप्र में दिवाली पर कैट (CAIT) का बड़ा अनुमान, कपड़ा और सराफा बाजार में भारी रौनक से राज्य में 14 हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड त्योहारी कारोबार की उम्मीद।

धनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे...

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने धनतेरस के पावन अवसर पर पत्नी संग ऐतिहासिक राजवाड़ा बाजार पहुंचकर त्योहार की खरीदारी की। देखें इंदौर राजवाड़ा मार्केट की खास तस्वीरें और पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर : कमरों में कॉल गर्ल्स के साथ मिले लड़के,होटल में रात...

ग्वालियर : कमरों में कॉल गर्ल्स के साथ मिले लड़के,होटल में रात 2 बजे पकड़ाया सेक्स रैकेट

  • मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जहां बाहर से लड़कियां लाकर कारोबार किया जा रहा था।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शनिवार रात करीब दो बजे पुलिस ने सिटी सेंटर स्थित होटल स्मार्ट हवेली इन गेस्ट हाउस में दबिश दी। जहां दो कमरों से दो युवकों के साथ दो कॉल गर्ल आपत्तिजनक हालत में मिलीं। इसके बाद पुलिस के द्वारा दूसरे कमरों की तलाशी ली गई तो एक दूसरे कमरे में पांच लड़कियां एकसाथ बैठी मिली। वहीं एक लड़की होटल में रिसेप्शनिस्ट बनकर बैठी थी।

होटल में मिली 8 लड़कियां

जब होटल में पुलिस की रेड पड़ी तो कमरों से 8 लड़कियां और 5 युवक मिले। ये युवतियां बंगाल, पंजाब, चंडीगढ़, मेरठ सहित राज्यों की हैं। इन सभी लड़कियों की उम्र 20-25 साल के बीच है। पुलिस के द्वारा नेपाली लड़की, मैनेजर और ग्राहकों को गिरफ्तार कर उनके ऊपर देह व्यपार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कैसे खुली सेक्स रैकेट की पोल

सिटी सेंटर कैलाश विहार इलाके में संचालित होने वाले होटल हवेली गेस्ट हाउस में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात प्लान बनाकर रेड मार दी। इसकी जिम्मेदाररी सीएसपी हिना खाने ने इंस्पेक्टर प्रीति भार्गव, दीप्ति तोमर को सौंपी। रात दो बजे के आसपास हेड कॉस्टेबल को ग्राहक बनाकर होटल के अंदर भेजा गया। कस्टम जैसी ही रिसेप्शन पर पहुंचा और बोला चाहिए। इसके बाद रिसेप्शनिस्ट ने घंटे का 1 हजार चार्ज बताया।

एक हजार देकर लड़की बुक की…

कांस्टबेल के द्वारा 1 हजार रुपए देकर बुकिंग कर ली गई। इसके बाद पुलिस की टीम को इशारा कर दिया। जहां महिला टीम पहले से ही तैयार थी। जब टीम ने होटल के अंदर दबिश दी उन्हें दो युवक दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। जिसमें एक लड़की चंडीगढ़ और दूसरी सिलीगुड़ी की है। इसके बाद दूसरे कमरे में पुलिस पहुंची तो वहां तैयार बैठी पांच युवतियां मिली। जो कि ग्राहक का इंतजार कर रही थी।

पुलिस को जांच में पता चला है कि लड़कियां दिल्ली से एजेंटों के द्वारा सप्लाई किया जाता था। इन युवतियों को होटल वाले ने दिल्ली में एक एजेंट से संपर्क कर बुक किया था। जिसके बाद ये ग्वालियर आई थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments