Sunday, April 12, 2026

TOP NEWS

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर : जमीन पर कब्जे से परेशान महिला जनसुनवाई में लोट लगाकर...

छतरपुर : जमीन पर कब्जे से परेशान महिला जनसुनवाई में लोट लगाकर पहुंची

छतरपुर मंगलवार को जनसुनवाई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भीषण गर्मी के बीच एक महिला जमीन पर लेटकर न्याय की गुहार लगाने लगी। यह मामला जिले के खड्डी पहरा गांव का है, जहां की रहने वाली महिला हीरामनी गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उसकी निजी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा।

हीरामनी गुप्ता का कहना है कि उन्होंने कई बार तहसील और एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाए, यहां तक कि 181 जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मैयादीन धोबी, ओमप्रकाश धोबी नाम के दबंग उसकी जमीन पर कब्जा कर गुंडागर्दी कर रहे हैं, और प्रशासन उनके सामने नतमस्तक नजर आ रहा है। महिला ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला की शिकायत पर एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि संबंधित भूमि का पहले सीमांकन किया जा चुका है, लेकिन महिला उस सीमांकन से संतुष्ट नहीं है और पुन: सीमांकन की मांग कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है और दोबारा जांच कराई जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments