Friday, October 30, 2026

TOP NEWS

Gold Price Crash: 1...

Gold Price Crash: 1 साल के सबसे निचले स्तर पर आया सोने का भाव। ऑल-टाइम हाई से ₹43,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ सोना। जानें MCX का ताज़ा रेट और गिरावट की वजह।

ISRO Launch GSLV-F18: NVS-03...

ISRO ने GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की है। जानिए कैसे यह स्वदेशी NavIC प्रणाली भारत की विदेशी GPS पर निर्भरता को खत्म करेगी।

दुनिया के 33 देशों...

दुनिया के 33 देशों ने अपने नागरिकों को आपातकालीन तैयारी के तहत घर में राशन, पानी और कैश जमा करने की सलाह दी है। जानिए सरकारों द्वारा जारी इस गाइडलाइन की पूरी सच्चाई।

World Bank Report: भारत...

World Bank India Poverty Report: विश्व बैंक के अनुसार भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1% से गिरकर 2.6% रह गई है। जानिए रिपोर्ट के सभी मुख्य आंकड़े।
Homeमध्य प्रदेशदेवास : लाखों जब्त,3500 किलोमीटर भागी देवास पुलिस, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को...

देवास : लाखों जब्त,3500 किलोमीटर भागी देवास पुलिस, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा

  • देवास पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने तेलंगाना जम्मू कश्मीर सहित एमपी में वारदात को अंजाम दिया.

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बड़ी चोरी की वारदात कर बुलेट चुराने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को 3500 किलोमीटर तक पीछा कर देवास पुलिस ने धरदबोचा. यह गिरोह बड़े शहरों में दिनदहाड़े रैकी कर सूने मकानों में चोरी करता था.

एमपी सहित कई राज्यों में चोरी की वारदात

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह चोरी की वारदात को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र,तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में अंजाम देते थे. दअरसल, शहर के पॉश इलाके चंद्रतारा कॉलोनी में पिछले दिनों एक सूने मकान से दिनदहाड़े सोने-चांदी के आभूषण व एक दो पहिया वाहन (क्लासिक बुलेट) चोरी की.

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी. फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नाहर दरवाजा ने अपराध क्रमांक 80/2025 धारा 331(3),305(A) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से आरोपियों को पकड़ा

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी पुनीत गहलोत ने आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में 2 विशेष टीम का गठन किया गया था. ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत देवास पुलिस ने बारीकी से जांच की और सीसीटीवी खंगाले. पुलिस ने 3500 किमी तक कई जगहों तेलंगाना,जम्मू-कश्मीर, इंदौर में पीछा किया. इसके बाद आरोपियों को रसूलपुर इंदौर भोपाल बायपास से गिरफ्तार किया.

लाखों का सामान किया जब्त

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर सहित मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, इंदौर, देवास जिलों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से बुलेट बाइक कीमत करीब 02 लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण कीमत करीब ₹3.5 लाख कुल ₹ 5.5 लाख जब्त किया है.

गिरफ्तार आरोपी

दावूलूरी लिकिथ उर्फ नानी 24 साल, निवासी बालरेड्डी नगर फिल्म नगर थाना जुवली हिल्स जिला हैदराबाद (तेलंगाना)

मोहम्मद अशरफ 22 साल, निवासी ग्राम धमान थाना बनी तहसील बनी जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर)

मुजफ्फर हुसैन 23 साल, निवासी ग्राम कोटी चंडीहार थाना बनी तहसील, बनी जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर)

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments