Sunday, November 8, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeदेशभारतीय वायुसेना ने कश्मीर क्षेत्र में घुसा पाकिस्तान के JF-17 थंडर लड़ाकू...

भारतीय वायुसेना ने कश्मीर क्षेत्र में घुसा पाकिस्तान के JF-17 थंडर लड़ाकू विमान को मार गिराया

कश्मीर की घाटियों में एक बार फिर भारतीय वायुसीमा की सुरक्षा ने अपने शौर्य का परिचय दिया। मंगलवार की रात जैसे ही पाकिस्तान का JF-17 थंडर लड़ाकू विमान भारतीय क्षेत्र में घुसा, भारतीय एयर डिफेंस तुरंत हरकत में आया और उसे आसमान में ही निशाना बना दिया। यह कार्रवाई न सिर्फ त्वरित थी, बल्कि साफ संदेश के रूप में भी देखी जा रही है – भारत अपनी सीमाओं पर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा।

पाकिस्तानी जेट ध्वस्त, मलबा पीओके में गिरा

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान का यह फाइटर जेट नियंत्रण रेखा पार करके जम्मू-कश्मीर के पाम्पोर सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन भारतीय रडार सिस्टम ने घुसपैठ की पहचान कर ली। नतीजा – भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई में वह विमान नष्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विमान का मलबा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जाकर गिरा है।

भारत का जवाब, पाकिस्तान की सफाई

भारत ने इस घटना को राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ की गई एक गंभीर कार्रवाई बताते हुए “जवाबी वार” करार दिया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इस पूरे प्रकरण को “नियमित गश्त” बताया और भारत पर आक्रामक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया है कि यह घुसपैठ आतंकी हमलों के संभावित प्रयास से जुड़ी थी।

एयर डिफेंस पहले से था हाई अलर्ट पर

हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर, जिसमें भारत ने पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे, उसके बाद से ही भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम हाई अलर्ट पर था। इसी तैयारियों का नतीजा है कि मंगलवार की रात हुए इस घुसपैठ का जवाब तुरंत और निर्णायक रूप में दिया गया।

एलओसी पर भी संघर्ष जारी

वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी के भीमबर गली सेक्टर में भारी गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि उचित जवाब दिया जा रहा है, और सीमा पर पूरी स्थिति नियंत्रण में है।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया – सख्त लहजा, चेतावनी

इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में एक साथ कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है और इसे “युद्ध थोपना” करार दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को जवाब देने का पूरा हक है, और पूरा देश अपनी सेना के साथ खड़ा है।”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments