Sunday, November 8, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशभिंड : लोकायुक्त की कार्रवाई,50 हजार रू. रिश्वत मांगने वाला ASI रंगेहाथों...

भिंड : लोकायुक्त की कार्रवाई,50 हजार रू. रिश्वत मांगने वाला ASI रंगेहाथों पकड़ाया

  • मारपीट के केस में फंसे तीन लोगों की खात्मा रिपोर्ट लगाने के बदले ASI ने मांगे 50 हजार रूपये…।

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के भिंड जिले का है जहां मालनपुर थाने में पदस्थ एएसआई को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।

ASI ने मांगी 50 हजार की रिश्वत

भिंड के मालनपुर थाने में पदस्थ एएसआई तुलसीराम कोठारी ने मारपीट के केस में फंसे तीन लोगों दिनेश उसके पिता शिव सिंह धाकड़ और भाई ब्रजेंद्र धाकड़ की खात्मा रिपोर्ट लगाने के एवज में फरियादी दिनेश धाकड़ से 50 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद सौदा 15 हजार रूपये में तय हुआ था लेकिन रिश्वत की रकम देने से पहले ही फरियादी दिनेश धाकड़ ने लोकायुक्त ग्वालियर के ऑफिस में रिश्वतखोर एएसआई की शिकायत कर दी।

15 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया ASI

लोकायुक्त टीम ने फरियादी दिनेश धाकड़ की शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर जाल बिछाकर रिश्वत के 15 हजार रूपये देकर फरियादी को रिश्वत देने भेजा। बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे फरियादी दिनेश धाकड़ रिश्वत देने एएसआई तुलसीराम कोठारी के पास पहुंचा और उसे जैसे ही रिश्वत के नोट दिए तो लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोर एएसआई को रंगेहाथों पकड़ लिया। रिश्वतखोर एएसआई को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है बताया जा रहा है कि 8 महीने बाद ही एएसआई तुलसीराम रिटायर होने वाला था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments