Sunday, November 1, 2026

TOP NEWS

ज्योति कॉलेज में राष्ट्रीय...

ज्योति कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई एकता की...

हरिद्वार के महिला अस्पताल...

हरिद्वार के महिला अस्पताल (PPP मोड) में हिस्ट्रीशीटर विक्की उर्फ बादशाह की बतौर सुपरवाइजर तैनाती से हड़कंप। महिला कर्मचारियों से शराब के नशे में अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Mobile New Rules 2026:...

भारत सरकार और TRAI ने मोबाइल-सिम कार्ड धारकों के लिए नए नियम जारी किए हैं। अब अनजान नंबर पर असली नाम (CNAP) दिखेगा, 9 से ज़्यादा सिम होने पर ब्लॉक होगी और इनएक्टिव UPI बंद होंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

इंदौर: नशामुक्ति केंद्र में...

इंदौर के पहचान नशामुक्ति केंद्र में 23 वर्षीय सचिन लोधी की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया। लाश देखकर वहाँ भर्ती 70 से अधिक मरीज गेट का ताला तोड़कर और बाउंड्रीवॉल कूदकर फरार हो गए। पूरी खबर और वायरल वीडियो के अपडेट्स यहाँ पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशमहू : MP के महू में जहां हुआ था उपद्रव और पथराव...

महू : MP के महू में जहां हुआ था उपद्रव और पथराव वहां 100 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए

  • ( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )
  • महू में कैंटोनमेंट बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार को दल-बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसमें 100 से अधिक कच्चे-पक्के अतिक्रमण हटाए गए। यह कार्रवाई उन क्षेत्रों में की गई जहां नौ मार्च की रात उपद्रव हुआ था।
सड़कों और नालियो पर किए अतिक्रमण को तोड़ते हुए छावनी परिषद की टीम।

महू। महू नगर में गुरुवार को कैंटोनमेंट बोर्ड ने दल-बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान 100 से अधिक कच्चे-पक्के अतिक्रमण हटाए। यह कार्रवाई नगर के उन क्षेत्रों में की गई, जहां नौ मार्च की रात भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर निकले जुलूस के दौरान विवाद और उपद्रव हुआ था।

इस दौरान दल के साथ छोटी-मोटी झड़प भी हुई। सुबह 11 बजे छावनी परिषद के अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी व बल के साथ बाजार में पहुंचे। टीम पोकलेन व अन्य मशीनों के साथ धानमंडी चौराहे पर पहुंची।

गुमटियां और कच्ची

यहां दुकान और मकानों के बाहर लगे शेड, नालियों पर बने ओटले, गुमटियां और कच्ची-पक्की दुकानें तोड़ना शुरू किया। इसके साथ ही गफ्फार होटल मार्ग पर भी एक साथ कार्रवाई जारी थी। मशीनों से अतिक्रमण तोड़े जा रहे थे। इसे देखते हुए कुछ लोग खुद ही अपने शेड व सामान हटाने लगे।

छावनी परिषद की टीम ने 100 से ज्यादा कच्चे-पक्के निर्माण, आटले और मकान-दुकानों के शेड तोड़े। यह कार्रवाई एमजी रोड, नीम गली, गफ्फार होटल, मटन-चिकन मार्केट, पत्ती बाजार, मार्केट चौक पर की गई। इसमें करीब 10 गुमटियां, पांच मकानों के टिनशेड व नालियों पर बने ओटले व अन्य अतिक्रमण तोड़े गए।

यह वही क्षेत्र है जहां पर बीते दिनों उपद्रव के दौरान तोड़फोड़ व पथराव हुआ था। छावनी परिषद इंजीनियर एचएस कालोय, एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़, एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी, टीआइ राहुल शर्मा सहित करीब 50 अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए दिया तीन दिन का समय

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए छावनी परिषद ने 14 मार्च को विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें नालियों पर किए अतिक्रमण और यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाने की सूचना जारी की थी। सूचना के बाद गुरुवार को छावनी परिषद एक्शन मोड में आई।

इस दौरान बाजार में कई लोग जमा हुए और अपना अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने के लिए समय मांगा। इस पर परिषद के इंजीनियर एचएस कालोया से चर्चा की। इसके बाद तीन दिन का समय दिया गया। इसके बाद फिर से प्रशासन दल-बल के साथ सड़कों पर उतरेगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments