Saturday, November 7, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeदेशमांग में सिंदूर, हाथ में जहरीली चाय! 13 शादियां कर लूटी लाखों...

मांग में सिंदूर, हाथ में जहरीली चाय! 13 शादियां कर लूटी लाखों की संपत्ति… नकदी और गहनों के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस ने एक ऐसी शातिर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जो अपने गिरोह के साथ मिलकर अब तक 13 शादियों के जरिए लोगों को ठग चुकी है। पुलिस ने इस गैंग की 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो अविवाहित पुरुषों को शादी का झांसा देकर नकदी और जेवरात लूटने की वारदातों को अंजाम देती थीं।

शादियों की आड़ में ठगी का खेल

मिली जानकारी के मुताबिक, इन महिलाओं का नेटवर्क उन पुरुषों को निशाना बनाता था जिनकी शादी नहीं हो रही थी। पहले परिवार से संपर्क कर भरोसा जीततीं, फिर युवती से बात करवाकर रिश्ता तय करवाया जाता। शादी के दिन लड़के और उसके परिवार को नशीला पदार्थ दिया जाता, फिर जेवर और नकदी लेकर फरार हो जातीं।

कोर्ट मैरिज के दिन दुल्हन ने दिया चकमा

बताया जा रहा है कि 23 जनवरी 2025 को हरदोई जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता की शादी तय कर एक युवती से कोर्ट मैरिज की योजना बनाई गई। शादी से पहले मंदिर में करीब 3.5 लाख रुपए की ज्वेलरी पहनाई गई, लेकिन कोर्ट पहुंचने से पहले ही दुल्हन अपने साथियों के साथ फरार हो गई।

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर की चोरी

वहीं 25 मार्च को हरपालपुर थाना क्षेत्र में भी राकेश कुमार नाम के युवक के साथ ठगी हुई। पूजा नाम की युवती राकेश के साथ लिव-इन में रह रही थी। रात में उसने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर जेवर व नगदी लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस गैंग की पूजा उर्फ सोनम, आशा उर्फ गुड्डी और सुनीता को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान के कुंडल, नाक की नथ और 2750 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि ये महिलाएं अब तक 13 शादियों के जरिए ठगी की घटनाएं कर चुकी हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इन पर कई जनपदों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments