Sunday, November 1, 2026

TOP NEWS

हिंदू समाज हर गतिविधि...

हिंदू समाज हर गतिविधि को समझ रहा है और समय आने पर लोकतांत्रिक...

दिल्ली-NCR में 50% वर्क...

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर रोक के लिए 50% वर्क फ्रॉम होम लागू। पुरानी गाड़ियों पर बैन से हरियाणा बॉर्डर पर 1 किमी लंबा जाम, जबकि 9 साल में सबसे साफ रहा अक्टूबर।

ग्वालियर में पब-कल्चर पर...

ग्वालियर के एक पब में युवतियों पर अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर भारी बवाल। नशे में धुत युवकों ने कांच की बोतलों से हमला कर बाउंसर समेत 5 स्टाफ को किया लहूलुहान। पूरी खबर पढ़ें।

ऑपरेशन प्रहार के तहत...

सरदारपुरऑपरेशन प्रहार के तहत अमझेरा थाना के दसई चौकी को एक बड़ी सफलता...
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ: Saurabh Murder Case: टुकड़ों में पहुंचा सौरभ का शव, अंतिम बार...

मेरठ: Saurabh Murder Case: टुकड़ों में पहुंचा सौरभ का शव, अंतिम बार चेहरा नहीं देख पाए परिजन

  • Saurabh Murder Case: सौरभ राजपूत का शव जब अपने घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अपने लाडले का चेहरा अंतिम बार भी नहीं देख पाए।

जो कल तक पूरे परिवार का लाडला था, आज अंतिम समय में परिवार उसका चेहरा भी नहीं देख पाया। मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद जब सौरभ का शव उसके घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। लाडले सौरभ का चेहरा देखने के लिए मां और बहन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया

ड्रम काटकर निकाला गया शव

दरअसल, मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या कर उसके शव को एक ड्रम में डाल दिया था, जिसके ऊपर सीमेंट का घोल डाल दिया। पोस्टमार्टम करने के लिए ड्रम को काटकर और सीमेंट को तोड़कर लाश के टुकड़े बाहर निकाले गए। शव बेहद बुरी अवस्था में था।

प्लास्टिक के कफन में सौंपा शव

शव का पोस्टमार्टम करीब 2 घंटे तक चला और फिर शव को उसे प्लास्टिक के कफन में पैक कर परिजनों को सौंप दिया। HT की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ बिंदुओं पर बातचीत करते हुए बताया कि शव पूरी तरह डी- कंपोज्ड हो गई थी। त्वचा पूरी तरह से हट गई थी। शरीर पर पपड़ी जमी थी।

चेहरा देखने को तरसे मां-बहन

शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। वहां मौजूद हर व्यक्ति सौरभ के चेहरे को ढूंढ रहा था। मां और बहन सौरभ के शव से लिपटकर बुरी तरह रोने लगी। वह बस सौरभ की शक्ल आखिरी बार देखना चाहती थीं। शव के बुरी स्थिति में होने की वजह से सभी ने चेहरा दिखाने से मना कर दिया। परिजन शव लेकर सीधे सूरजकुंड श्मशान घाट पहुंचे, जहां सौरभ को परिवार ने अंतिम विदाई दी।

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज

ब्रह्मपुरी थाने में सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू निवासी इंदिरानगर 198-3 की तहरीर पर पुलिस ने मुस्कान और साहिल पर हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा अपराध संख्या 107/2025 है और इसमें बीएनएस की हत्या की धारा 103(1) और साक्ष्य मिटाने की धारा 238 के तहत कार्रवाई की गई है।

सौरभ हत्याकांड से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें…

  • सीमेंट तोड़कर निकाली सौरभ की लाश, दो घंटे चला पोस्टमार्टमचरस-स्मैक का नशा करते थे मुस्कान-साहिल, इस फिल्म से लिया लाश छुपाने का आइडियासौरभ मर्डर केस: पहले से थी हत्या की साजिश, मुस्कान-साहिल ने एक साथ सीने में घोंपा चाकू
    • पत्नी ने पति को 15 टुकड़ों में काटा, सीमेंट में दफनाया, फिर किया शिमला टूर
नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments