Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:खूनी आशिकी और सियासत...

खेल, रसूख और खूनी लव-ट्रायंगल का वो सनसनीखेज कॉकटेल, जिसने बैडमिंटन स्टार सैय्यद मोदी की जान ले ली! जानिए लखनऊ के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी इनसाइड स्टोरी।

बिना क्लच बदलेगा गियर!...

भारत में लॉन्च हुई नई Triumph Daytona 660! ₹9.99 लाख की कीमत में कंपनी ने दिए एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन, प्रीमियम मेत्जेलर टायर और स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर जैसे बड़े अपडेट्स।

xAI ने लॉन्च किया...

एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया Grok 4.7! 2.1 ट्रिलियन पैरामीटर्स और 4-लेवल रीज़निंग क्षमता के साथ यह नया AI मॉडल कोडिंग और प्रोग्रामिंग में मचाएगा तहलका।

डोल ग्यारस पर इंदौर...

Indore Dol Gyaras 2026: इंदौर में डोल ग्यारस चल समारोह को लेकर राजवाड़ा समेत 13 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट। झांकी आयोजकों ने नेताओं के रथों को पीछे रखने की मांग की। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी : बस यात्रियों के सफर से पहले यहां खत्म हो गया...

शिवपुरी : बस यात्रियों के सफर से पहले यहां खत्म हो गया ड्राइवर, क्या हार्ट अटैक है मौत की वजह ?

सवारी इंतजार कर रही थी कि बस कुछ ही देर में चलने वाली है, लेकिन जब ड्राइवर को देखा तो वो नींद में था. उसे जगाने का प्रयास किया गया, तो पता चला वो खत्म हो चुका है. इस खबर के बाद लोग हैरान रह गए. हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक बस ड्राइवर की उसी की बस में संदिग्ध मौत की खबर आई है. 49 साल का बस ड्राइवर मुरैना से शिवपुरी के बीच बस संचालन करता था. लेकिन गुरुवार जब वह बस में सोता हुआ मिला, और उसे लोगों ने जगाने की कोशिश की, तो वह नहीं जागा. स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है, और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मामले की जांच जारी

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ठीक ढंग से खुलासा हो पाएगा की मौत की वजह क्या है ? हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. फिलहाल इस संबंध में किसी तरह की कोई पुष्टि प्रशासनिक या पुलिस के द्वारा नहीं की गई है. पुलिस ने मृतक बस ड्राइवर की पहचान रामकुमार शर्मा निवासी मुरैना के रूप में की है.

सोता रह गया ड्राइवर

मुरैना से शिवपुरी बस सर्विस के सैनिक बस के ड्राइवर रामकुमार शर्मा की मौत का मामला सामने आया है मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाई गई है. उन्हें बस में सोता हुआ पाया गया मामले की जांच जारी है. लेकिन परिवार वालों का कहना है कि उन्हें अटैक आया था बता दें, ड्राइवर बस को लेकर मुरैना से शिवपुरी बस स्टैंड के पास बादल ढाबे पर रुका था. वहीं, बस के अंदर सो रहा था. लेकिन सुबह नहीं जागा. अस्पताल जब ले जाया गया, तो डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी.अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments