Sunday, November 8, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeदेश'हम हर हमले का देंगे कड़ा जवाब', यूरोपियन यूनियन से बातचीत के...

‘हम हर हमले का देंगे कड़ा जवाब’, यूरोपियन यूनियन से बातचीत के बाद एस जयशंकर का बड़ा बयान

  • जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिस पर दुनिया भी नजर रख रही है. मामले को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपियन यूनियन के एचआरवीपी से बात की और कहा कि भारत ने अपनी कार्रवाइयों को लेकर सावधानी बरती है. हालांकि, किसी भी तरह की बढ़ोतरी का कड़ा जवाब दिया जाएगा.

जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यूरोपीय संघ की महासचिव काजा कालास के साथ मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा की. भारत ने अपनी कार्रवाइयों में संयम बरता है. हालांकि, किसी भी तरह की बढ़ोतरी का कड़ा जवाब दिया जाएगा.”

पाकिस्तान और पीओके में भारत के आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी आक्रामकता बढ़ने के बाद एस जयशंकर भारत के पश्चिमी साझेदारों के लगातार संपर्क में हैं. इसके असावा उन्होंने इटली के समकक्ष के साथ ही बात की है, एंटोनियो ताजानी से उन्होंने भारत का रुख स्पष्ट किया और कहा, “तनाव बढ़ने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी.”

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर कहा, “इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस हुई. आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई. किसी भी तरह की वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया होगी.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments