Tuesday, September 15, 2026

TOP NEWS

हनीमून, वफादारी और पीठ...

1959 का वो ऐतिहासिक नानावटी केस जिसने भारत की न्याय व्यवस्था से ज्यूरी सिस्टम को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। जानिए प्यार, धोखे और प्रतिशोध की इस सच्ची कहानी का पूरा सच।

MP News: मध्य प्रदेश...

मध्य प्रदेश में अब छोटे अपराधों के दोषियों को जेल नहीं जाना होगा। मोहन यादव सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार, अपराधियों को पौधरोपण, सफाई और रिकॉर्ड सुरक्षा जैसे कम्युनिटी सर्विस के काम करने होंगे। जानिए पूरी खबर।

Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेशी नेटवर्क के मुख्य संचालक कर्मवीर सिंह उर्फ कर्मवीर देओ को कनाडा से डिपोर्ट कर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

UPI New Rules: 15...

15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के मर्चेंट UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। जानें आम जनता पर इसका क्या असर होगा और सरकार ने 4 साल में कितना खर्च उठाया।
Homeदेशहिमाचल में बनी 29 दवाएं जांच में फेल, राज्य दवा नियंत्रक ने...

हिमाचल में बनी 29 दवाएं जांच में फेल, राज्य दवा नियंत्रक ने जारी किए नोटिस

हिमाचल में बनी 29 दवाएं जांच में फेल, राज्य दवा नियंत्रक ने जारी किए नोटिस
दीपक तिवारी
नवंबर महीने के ड्रग अलर्ट में खुलासा, गुणवत्ता के पैमाने पर खरा नहीं उतर पाईं 22 दवा उद्योगों की दवाइयां-इंजेक्शन
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य दवा नियामकों की जांच में हिमाचल के 22 दवा उद्योगों में निर्मित 29 तरह की दवाएं व इंजेक्शन गुणवत्ता के पैमाने पर खरा नहीं उतर पाए हैं। यह खुलासा सीडीएससीओ द्वारा जारी नवंबर माह के ड्रग अलर्ट में हुआ है। सीडीएससीओ द्वारा शनिवार देर शाम जारी ड्रग अलर्ट में हिमाचल में निर्मित जिन 29 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें हृदय रोग, मधुमेह, एसिडिटी, सूजन, जीवाणु संक्रमण, आयरन की कमी, एनीमिया, खांसी, उच्च रक्तचाप, जीवाणु संक्रमण, पेप्टिक अल्सर रोग, दर्द से राहत, सूखी खांसी, निमोनिया, त्वचा की समस्याएं जैसे सेल्युलाइटिस और कान के संक्रमण, गैस्ट्रोइसोफेगल रिलक्स रोग के उपचार की दवाएं शामिल हैं। सबस्टैंडर्ड पाई गई 29 दवाओं का निर्माण बद्दी, बरोटीवाला, कालाअंब, पावंटा साहिब, सोलन, ऊना सहित अन्य क्षेत्रों में स्थापित उद्योगों में हुआ है। इसके अलावा गुजरात, उत्तराखंड, हैदराबाद, चैन्नई, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ,जम्मू स्थित दवा उद्योगों में निर्मित 84 दवाएं सबस्टैंडर्ड निकली हैं। फिलवक्त हिमाचल के दवा नियंत्रक ने ड्रग अलर्ट में शामिल सभी संबंधित उद्योगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है
जानकारी के मुताबिक सीडीएससीओ द्वारा जारी नवंबर माह के ड्रग अलर्ट में सीडीएससीओ और राज्यों की लैब में देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित दवा उद्योगों में निर्मित 111 दवाओं के सैंपल जंाच में फे ल होने का खुलासा हुआ है। इस फेहरिस्त में हिमाचल के 22 उद्योगों में निर्मित 29 दवाए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments