Monday, September 14, 2026

TOP NEWS

India Artificial Sun Project:...

गांधीनगर/नई दिल्ली: भारत ने न्यूक्लियर फ्यूजन (Nuclear Fusion) के क्षेत्र में एक ऐसी...

नमामि नर्मदा संघ के...

नमामि नर्मदा संघ के द्वारा भव्य रूप से बनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी...

ब्रेकिंग न्यूज: गंज बासौदा...

ब्रेकिंग न्यूज: गंज बासौदा में दर्दनाक हादसा! होटल के पास खड़े 33 वर्षीय...

गणेश चतुर्थी पर रुड़की...

गणेश चतुर्थी पर रुड़की में युवक ने खुद को किया घायल, पुलिस ने...
Homeमध्य प्रदेशफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की स्कूटी व बाइक में रखें 105 लाख...

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की स्कूटी व बाइक में रखें 105 लाख 150 रुपए नगदी चुराना भी स्वीकार किया

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की स्कूटी व बाइक में रखें 105 लाख 150 रुपए नगदी चुराना भी स्वीकार किया

चलती बाइक रोककर रात्रि में डरा धमका कर एक बाइक दो मोबाइल और नगदी रुपये की लूट करने वाले तीध बदमाश गिरफ्तार,एक फरार

अमझेरा न्यूज –
जितेन्द्र चौहान कि रिपोर्ट

अमझेराःथाना क्षेत्र में चोरी और चलती बाइक रोककर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चारोंआरोपितों ने लूट सहित चौरी की अन्य वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 11ZL6930 होंडा शाईन मोटरसाइकिल, वीवो कंपनी के दो मोबाईल,2600 सौ रुपए नगदी सहित एक चांदी का कडा़ जब्त किया हैं। मामले का राजफाश सोमवार को अमझेरा थाने में किया गया।

थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि 6 अप्रैल को सीताराम पिता बाबूलाल पाटीदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम लबरावदा थाना नौगांव अपने दोस्त राजाराम पिता रामकिशन पाटीदार निवासी लबरावदा के साथ नौकर सर्वेश पिता गुंगा चौहान जाति भील के यहां बयडीफलिया गया था। वहां से रात्रि में खाना खाकर अमझेरा बलेडी रोड से अपने घर लबरावदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे चार आरोपितों ने अंधेरे का फायदा उठाकर रात्रि 10:30 बजे ग्वालमगरी गौशाला के पास रोक लिया। बदमाशों ने डराया धमया सीताराम और उसके दोस्त राजाराम से 11ZL6930 होंडा शाईन मोटरसाइकिल, वीवो कंपनी के दो मोबाईल,120 रुपए नगदी सहित व्यक्ति के हाथ में पहना चांदी का कडा़ लूट कर अमझेरा की ओर फरार हो गए थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने एक और फरार साथी के साथ मिलकर दो अन्य चोरी की वारदात में शामिल होना भी स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित संजय व दिपक ने बताया कि 3 जून को ग्राम नयापुरा में एलएनटी फाइनेंस कंपनी की कर्मचारी सपना पति अरविंद साकरिया जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम हिम्मतगढ़ थाना कोतवाली जिला धार की स्कूटी की डिक्की से एक बायोमेट्रिक डिवाइस मशीन ओर 47,150 रुपए नगदी चुराना स्वीकार किया। वही आरोपित रंगा व दीपक के द्वारा एलएमटी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रवि लववंशी के मोटरसाइकिल पर झोले में रखें 58000 नगदी रुपए ग्राम केली कला से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार चोरी की गई रकम को आरोपियों ने आपस में बाटकर खर्च करना कबुला है।

पुलिस ने सचिन उर्फ चच्चू पिता सुरेश कोली निवासी कोली कुआं अमझेरा व दीपक उर्फ दीपू पिता सोहन सिंगर निवासी इंदिरा कॉलोनी अमझेरा तथा रंग पिता भंग उर्फ भगवान सिंह खराड़ी जाति भील निवासी इंदिरा कॉलोनी अमझेरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर तोनो ने वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। वारदात में शामिल एक आरोपित करण पिता राजेंद्र गोसर निवासी मनावर चौराहा अमझेरा अभी भी फरार है।

ये मौजूद रहे

इसके बाद तीनो को संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में उनि दिलीप खाण्डे़,उनि प्रमोद चौहान,दिवाकर सिंह बेस, दिनेश भाबर, अब्दुल रऊफ खान, ललित चौहान, कमल डामोर, लाल सिंह भाबर ,रमेश चंद्र नायक,राहुल चौहान का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments