Saturday, September 26, 2026

TOP NEWS

MP के 5 बड़े...

मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन) में बिजली संकट और हादसों से मिलेगी मुक्ति। ऊर्जा विभाग 90 दिनों में तैयार करेगा बिजली नेटवर्क को अंडरग्राउंड करने की महायोजना। जानें पूरी रिपोर्ट।

मोदी सरकार का बड़ा...

सरकार ने कर्ज का लक्ष्य ₹1.20 लाख करोड़ घटाया। जानें इस फैसले से आपके होम और कार लोन की ब्याज दरों और शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

700 करोड़ का मेडिकल...

दिल्ली में 700 करोड़ के मेडिकल उपकरण घोटाले का मुख्य आरोपी राजीव रंगीला गिरफ्तार। नौकरों और चायवालों के नाम पर बनाई थीं शेल कंपनियां। जानिए पूरा मामला।

इंदौर में अनंत चतुर्दशी...

इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। झांकी प्रतियोगिता में राजकुमार मिल की 'भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध' झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद और श्री बिंदागुरू व्यायामशाला अव्वल रहे। जिला प्रशासन ने नगद पुरस्कारों की घोषणा की है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeउत्तर प्रदेशसमय पर नहीं खुल रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्रामीण परेशान केंद्र बंद...

समय पर नहीं खुल रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्रामीण परेशान केंद्र बंद मिलने पर मरीजों को जाना पड़ रहा बीसलपुर सीएचसी

समय पर नहीं खुल रहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्रामीण परेशान केंद्र बंद मिलने पर मरीजों को जाना पड़ रहा बीसलपुर सीएचसी

संवाददाता — पियूष गंगवार
NTV TIME

बीसलपुर। मीरपुर वहानपुर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र निर्धारित समय पर नियमित रूप से नहीं खुलता और चिकित्सक के समय पर उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार केंद्र बंद मिलने की स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए बीसलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रुख करना पड़ता है। उनका कहना है कि बीसलपुर सीएचसी तक पहुंचने के लिए करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्धारित समय पर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अधीक्षक ने कही जांच और कार्रवाई की बात

मामले में बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक आलम गिरी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समय पर संचालन को लेकर शिकायत संज्ञान में आई है। संबंधित कर्मचारी/चिकित्सक से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के निर्धारित समय पर संचालन और सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments