Tuesday, October 27, 2026

TOP NEWS

रुड़की में ग्रामीणों ने...

रुड़की के मूलदासपुर में सर्विस रोड न बनने पर ग्रामीणों ने रोका NHAI हाईवे का काम। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराने के बाद शांत हुआ विवाद। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में पानी की...

इंदौर में पानी की बर्बादी करने वालों पर नगर निगम सख्त। आरआर कैट रोड पर ₹2,000 का स्पॉट फाइन। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर चालानी कार्रवाई शुरू, जानें पूरी खबर।

AI निवेश के बीच...

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत सहित 4 देशों के 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने (Voluntary Exit Offer) का प्रस्ताव दिया है। भारत के 23,000 कार्यबल पर इसका असर हो सकता है। जानिए पूरी योजना और 1 दिसंबर की समयसीमा।

उज्जैन में दरिंदगी: इंस्टाग्राम...

उज्जैन में इंस्टाग्राम के दोस्त ने मिलने बुलाकर चलती कार में इंदौर की महिला से गैंगरेप किया और बर्बरता की हदें पार कर दीं। पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर तलाश शुरू की है। पूरी खबर NTV TIME पर।
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में बसों पर सख्ती, लालजीवाला पार्किंग में चला संयुक्त चेकिंग अभियान

हरिद्वार में बसों पर सख्ती, लालजीवाला पार्किंग में चला संयुक्त चेकिंग अभियान

हरिद्वार में बसों पर सख्ती, लालजीवाला पार्किंग में चला संयुक्त चेकिंग अभियान

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर लालजीवाला पार्किंग में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का सघन संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने दी।

टीम में कौन-कौन शामिल
अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा, यातायात निरीक्षक संदीप नेगी, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन तथा परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती शामिल हैं।

संयुक्त टीम द्वारा बसों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस, जरूरी कागजात और परमिट शर्तों की गहन जांच की जा रही है। संभागीय निरीक्षक द्वारा बसों का तकनीकी परीक्षण भी किया जा रहा है ताकि यात्रियों की सुरक्षा में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जा सके।

अब तक की कार्रवाई –

  • 20 बसों के चालान
  • 3 बसें सीज
  • 10 बसों की फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति

फिटनेस निरस्तीकरण पर आगे की कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी स्तर से की जाएगी। विभाग ने बस संचालकों को सख्त संदेश दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई होगी। लालजीवाला पार्किंग में जांच अभियान अभी जारी है और आंकड़े और बढ़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments