प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन तहसील अंतर्गत ग्राम पाबल से लगा हुआ पाबल जलाशय दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण लबालब भर गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही इस भारी बारिश से जलस्तर में काफी सुधार हुआ है, जिससे स्थानीय कुओं और जलाशयों में पानी की भारी आवक हुई है। पाबल जलाशय के पूरी तरह भरने से क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 137 पुलिस अफसरों के थोकबंद तबादले, बदले गए कई जिलों के SDOP
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान काफी चिंतित और परेशान दिखाई दे रहे थे। उन्हें आगामी गेहूं की फसल की बुआई और सिंचाई को लेकर चिंता सता रही थी। लेकिन अब दो दिनों से हो रही इस मूसलाधार बारिश ने किसानों की सभी चिंताओं को दूर कर दिया है, जिससे किसान अब काफी खुश नजर आ रहे हैं।



