Monday, September 14, 2026

TOP NEWS

India Artificial Sun Project:...

गांधीनगर/नई दिल्ली: भारत ने न्यूक्लियर फ्यूजन (Nuclear Fusion) के क्षेत्र में एक ऐसी...

नमामि नर्मदा संघ के...

नमामि नर्मदा संघ के द्वारा भव्य रूप से बनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी...

ब्रेकिंग न्यूज: गंज बासौदा...

ब्रेकिंग न्यूज: गंज बासौदा में दर्दनाक हादसा! होटल के पास खड़े 33 वर्षीय...

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी...

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की स्कूटी व बाइक में रखें 105 लाख 150...
Homeउत्तराखंडगणेश चतुर्थी पर रुड़की में युवक ने खुद को किया घायल, पुलिस...

गणेश चतुर्थी पर रुड़की में युवक ने खुद को किया घायल, पुलिस ने दिखाई तत्परता

गणेश चतुर्थी पर रुड़की में युवक ने खुद को किया घायल, पुलिस ने दिखाई तत्परता

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। गणेश चतुर्थी के दिन रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर खुद को घायल कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने चाकू से अपनी गर्दन पर वार किया।

घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और तत्काल अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई दीप कुमार और कांस्टेबल प्रभाकर थपलियाल ने घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टर के अनुसार प्रारंभिक जांच में गंभीर नस या सांस की नली में बड़ा कट नहीं पाया गया, हालांकि एहतियात के तौर पर उसे निगरानी में रखा गया। युवक की हरकत अधिक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments