Sunday, September 20, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:10 मर्डर, नायलॉन की...

1976 का वो असली सीरियल मर्डर केस जिसने पूरे पुणे को खौफ से भर दिया था। जानिए कैसे 4 पढ़े-लिखे कॉलेज छात्रों ने मिलकर किए 10 मर्डर और कैसे हुआ उनका अंत!

पत्रकार समाज का दर्पण...

लेदगांव प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में पहुंचे विधायक ग्रेवाल। कहा- पत्रकार समाज का दर्पण और आम जनता के हितों के सच्चे संरक्षक होते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

दुखद: इंदौर के उभरते...

दुखद: इंदौर के उभरते सोशल मीडिया स्टार नमन मीणा का आकस्मिक निधन, बेहद...

तेलंगाना: डिवाइडर से टकराकर...

तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा। डिवाइडर से टकराने के बाद वोल्वो कार बनी आग का गोला, सीट बेल्ट फंसे होने के कारण मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. जगदीश की जिंदा जलकर मौत। देखें पूरा सीसीटीवी वीडियो।
Homeमध्य प्रदेशअस्पताल में बिखरी नीडल-कॉटन पर CMHO भड़के

अस्पताल में बिखरी नीडल-कॉटन पर CMHO भड़के

जिला बैतूल

अस्पताल में बिखरी नीडल-कॉटन पर CMHO भड़के: शहर में निरीक्षण करने निकलीं नपाध्यक्ष; बोलीं-सड़क पर कचरा फेंकने वालों का होगा चालान

रिपोर्टर ✍️ अविनाश तायवाड़े

मुलताई। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सीएमएचओ रविकांत उईके ने शुक्रवार को शाम 5 बजे सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के वार्ड में फर्श पर बिखरी नीडल और कॉटन देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह का मेडिकल कचरा डस्टबिन में डाला जाना चाहिए। यह किसी के पैर में चुभने से नुकसान हो सकता है।
नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर ने सभापति शिल्पा शर्मा और कुसुम पवार के साथ वार्डों का निरीक्षण किया। सड़कों पर कचरा देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कर्मचारियों से पूछताछ में सामने आया कि कुछ लोग सुबह कचरा उठने के बाद भी चौराहों पर कचरा फेंक रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष ने ऐसे लोगों का वीडियो बनाकर चालान काटने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, नगर पालिका अध्यक्ष ने एक्वा सेंटरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आदेश दिया कि पानी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने तक पानी की बिक्री न की जाए। सीएमएचओ के निरीक्षण के दौरान बीएमओ पंचम सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments