Sunday, November 8, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप,खाने में निकला कॉकरोच,एमबीए स्टूडेंट्स ने डायरेक्टर...

इंदौर : यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप,खाने में निकला कॉकरोच,एमबीए स्टूडेंट्स ने डायरेक्टर को घेरा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के खाने में निकला कॉकरोच, घटिया क्वालिटी का मुद्दा गरमाया, यूनिवर्सिटी डायरेक्टर को घेरा

प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों का मामला सुलझा नहीं है। 2 जून को उन्हें यूनिवर्सिटी में आने की परमिशन तो मिल गई, लेकिन कैंटीन के खाने में कॉकरोच निकलने के बाद घटिया क्वालिटी का मुद्दा फिर गरमा गया। जब विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी डायरेक्टर को घेरा तो उन्होंने किसी भी विद्यार्थी को धमकाने की बात से इनकार किया। इस पर विद्यार्थियों ने कॉल रिकॉर्डिंग होने की बात कही तो वे कोई जवाब दिए बिना चले गए। उधर, एसडीएम भी यूनिवर्सिटी पहुंचे और उन्होंने विद्यार्थियों को वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की सलाह दी।

मालूम हो, यूनिवर्सिटी में मीटिंग के लिए बुलाने के बाद मैनेजमेंट ने शनिवार को विद्यार्थियों को अंदर जाने से रोक दिया था। उन्हें रोकने के लिए कंटीले तार लगाए और मोटी चेन से दरवाजों को बांध दिया गया। सुरक्षा गार्ड दीवार बनकर खड़े हो गए थे। सोमवार को यूनिवर्सिटी खुली और विद्यार्थियों को अंदर आने दिया गया।

कलेक्टर से करें शिकायत

सांवेर एसडीएम घनश्याम धनगर मैनेजमेंट से चर्चा करने पहुंचे। उन्होंने काफी देर उनसे बात की। इसके बाद विद्यार्थियों ने उनसे सवाल किया तो उनका कहना था कि आप मैनेजमेंट से बात कर मामला हल कीजिए। मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने सलाह दी कि आप कलेक्टर, कमिश्नर जैसे वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कीजिए। वे ही बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं।

पहले भी हुई खराब भोजन की शिकायतें

प्लेसमेंट विवाद के बीच सोमवार को कैंटीन में दाल-चावल में कॉकरोच निकलने की घटना हो गई। इससे विद्यार्थी आक्रोशित हैं। बताया गया कि ऐसी घटनाएं काफी समय से हो रही हैं। इसकी शिकायतें भी कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने डायरेक्टर डॉ. आरके जैन को घेरा तो उन्होंने कहा कि मैं भी यहां पर खाना खाता हूं और ऐसा नहीं हो सकता। विद्यार्थियों ने कई बार खराब खाने की बात कही तो वे कुछ नहीं बोल पाए। गुस्साए विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें व उनके परिजन को धमकाया जा रहा है। डॉ. जैन ने इससे इनकार किया तो विद्यार्थियों ने कहा कि उनके पास इस बात की कॉल रिकॉर्डिंग है। यह सुनने के बाद डॉ. जैन बिना कुछ कहे वहां से चले गए। विद्यार्थी अब कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।

मोटी फीस देकर लिया एडमिशन

एडमिशन के समय देश की नामी कंपनियों में 15 से 20 लाख रुपए तक के पैकेज का यूनिवर्सिटी ने वादा किया था। विद्यार्थियों ने 11 लाख रुपए फीस जमा कर एडमिशन लिया था, लेकिन यूनिवर्सिटी वादे के अनुसार प्लेसमेंट नहीं करवा पाई। इससे विद्यार्थी नाराज हैं। उन्हें रोकने के लिए धमकाया जा रहा है। विद्यार्थी फीस वापसी की मांग कर रहे हैं। अब उन्हें इंदौर स्थित ऑटोनोमस कॉलेज के प्लेसमेंट में बैठाकर नौकरी लगवाने की बात कही जा रही है, जिसे विद्यार्थियों ने नकार दिया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments