Saturday, November 7, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeछत्तीसगढजशपुर : चकमा देकर दो आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार, जशपुर...

जशपुर : चकमा देकर दो आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार, जशपुर में जानिए कैसे हुई ये घटना

  • प्रिंगर प्रिंट कराने के बाद शाम लगभग 6 बजे दोनों बंदी को बंदी गृह ले जा रहे थे, उसी समय अभिरक्षा में लगे पुलिस स्टाफ को धक्का देकर दोनों न्यायालय से भागने लगे. पुलिस स्टाफ के द्वारा बंदी का पीछा किया गया लेकिन शाम के अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों बंदी फरार हो गए.

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस कस्टडी (Police Custody) से दो आरोपी फरार हो गए. इन आरोपियों को जिला जेल से कुनकुरी अपर सत्र न्यायालय में पुलिस पेशी के लिए लेकर आयी थी. यहीं से पुलिस को चकमा देकर दोनों कुख्यात आरोपी फरार हो गए. दोनों आरोपियों के ऊपर गंभीर अपराध दर्ज हैं. आरोपी नेलशन खाखा और डिक्शन खाखा फरार हुए है. ये दोनों दुलदुला थाना क्षेत्र के आरोपी हैं. वहीं लापरवाही बरतने वाले दो आरक्षक निलंबित कर दिए गए है. इस पूरे मामले की पुष्टि जशपुर एसपी (Jashpur SP) शशिमोहन सिंह ने की है

क्या है मामला?

जशपुर की जिला जेल में कैद दो मुल्ज़िम को पेशी के लिए अपर न्यायालय कुनकुरी लाया गया था. पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर दोनों आरोपी फरार हो गए. फरार मुल्ज़िमों पर गंभीर अपराध दर्ज हैं. ये दुलदुला थाना क्षेत्र निवासी नेलशन खाखा उम्र-25 वर्ष और डिक्सन खाखा के ऊपर बीते माह दुष्कर्म समेत अन्य क मामले में अपराध दर्ज किया गया था. जहां दोनों आरोपी जिला जेल में थे. 11 अप्रैल को जिला जेल से पेशी के लिए कुनकुरी अपर न्ययालय सत्र में लाया गया था. भाग गए मुलजिम थाना दुलदुला में धारा 363,366(क),376(2)(n),376 DA भादवि.पाक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6 के आरोपी हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें अन्य आरक्षकों के साथ जिला जेल जशपुर से मुल्जिम एवं वारंट पेशी कराने हेतु जेएमएफसी न्यायालय कुनकुरी शासकीय वाहन से लाया गया था. सभी मुल्जिमों व वारंटो का संबंधित न्यायालय में पेशी कराये जिसमें से 02 नफर मुल्जिम नेलशन खाखा पिता पात्रिक खाखा  एवं डिक्शन खाखा पिता ख्रिस्तोफर खाखा को अपर सत्र न्यायालय कुनकुरी द्वारा सजा सुनाई गई बाद में फिंगर प्रिंट कराया गया.

प्रिंगर प्रिंट कराने के बाद शाम लगभग 6 बजे दोनों बंदी को बंदी गृह ले जा रहे थे, उसी समय अभिरक्षा में लगे पुलिस स्टाफ को धक्का देकर दोनों न्यायालय से भागने लगे. पुलिस स्टाफ के द्वारा बंदी का पीछा किया गया लेकिन शाम के अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों बंदी फरार हो गए.

पुलिस का क्या कहना है?

इस पूरे मामले पर जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि मामले में दोनों कैदी के खिलाफ कुनकुरी थाना में मामला दर्ज किया गया. इस मामले में लापरवाही बरतने वाला दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments