Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:खूनी आशिकी और सियासत...

खेल, रसूख और खूनी लव-ट्रायंगल का वो सनसनीखेज कॉकटेल, जिसने बैडमिंटन स्टार सैय्यद मोदी की जान ले ली! जानिए लखनऊ के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी इनसाइड स्टोरी।

बिना क्लच बदलेगा गियर!...

भारत में लॉन्च हुई नई Triumph Daytona 660! ₹9.99 लाख की कीमत में कंपनी ने दिए एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन, प्रीमियम मेत्जेलर टायर और स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर जैसे बड़े अपडेट्स।

xAI ने लॉन्च किया...

एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया Grok 4.7! 2.1 ट्रिलियन पैरामीटर्स और 4-लेवल रीज़निंग क्षमता के साथ यह नया AI मॉडल कोडिंग और प्रोग्रामिंग में मचाएगा तहलका।

डोल ग्यारस पर इंदौर...

Indore Dol Gyaras 2026: इंदौर में डोल ग्यारस चल समारोह को लेकर राजवाड़ा समेत 13 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट। झांकी आयोजकों ने नेताओं के रथों को पीछे रखने की मांग की। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।
Homeछत्तीसगढबिलासपुर : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई दो मासूमों की जान,...

बिलासपुर : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई दो मासूमों की जान, पुलिस ने ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार

  • बिलासपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने जांच के बाद एक्शन लिया और फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया. आइए आपको मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

Bilaspur News in Hindi: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेंगनमाडा में अवैध चिकित्सा पात्रता (Illegal Medical Entitlement) के इलाज कर रहे झोलाछाप डॉक्टर (Fake Doctor) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता (37 वर्ष) लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध रूप से इलाज कर रहा था. 17 जुलाई 2024 को ग्राम करवा निवासी जब्बार अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दो पुत्र, इरफान अली (13 वर्ष) और इमरान अली (14 वर्ष) की मृत्यु चिंटू गुप्ता के किए गए गलत इलाज के चलते हो गई है. इस मामले पर ही पुलिस ने एक्शन लिया है.

गलत इलाज के कारण दो बच्चों की गई जान

घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान प्राप्त FSL रिपोर्ट और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि दोनों बच्चों की मौत गलत उपचार के चलते हुई थी. इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अप्रैल 2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड में भेज दिया. इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया.

लंबे समय से फरार था आरोपी दीपक

गौरतलब है कि आरोपी दीपक गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा था. इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर क्यों झोलाछाप डॉक्टरों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती. यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अवैध रूप से इलाज कर रहे लोगों पर सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments