Sunday, November 8, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशडबरा : होटल पर पहले शराब पी फिर खाना खाया, वेटर ने...

डबरा : होटल पर पहले शराब पी फिर खाना खाया, वेटर ने जब पैसे मांगे तो जमकर की मारपीट

डबरा/मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में डबरा बाईपास हाईवे पर स्थित होटल रंगे पंजाब पर काउंटर पर बैठे युवक जयदीप वंशकार से मारपीट का मामला सामने आया है, होटल पर पहुंचे चार युवकों ने पहले शराब पी और फिर खाना खाया जब उनसे पैसे मांगे गए तो पहले काउंटर पर रखे सामान की तोड़फोड़ की और फिर जयदीप वंशकार से मारपीट की, घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित वेटर जयदीप वंशकार की शिकायत पर चार लोग अंशुल मोदी, अरविंद रावत राजेंद्र रावत और दीपक रावत पर मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें की पुलिस ने अंशुल मोदी को गिरफ्तार भी किया है। तीन अन्य युवकों की तलाश जारी है, वेटर जयदीप वंशकार ने बताया कि वह रंगे पंजाब होटल पर वेटर का काम करता है, इसी दौरान चारों युवक आए और पहले शराब पी फिर खाना खाया और विवाद करने लगे उनका कहना था कि तू खाना खिलाने में इतनी देर क्यों कर रहा है।

जब उनसे पैसे मांगे तो पैसे देने से भी मना किया और गाली गलौज शुरू की विरोध किया तो उन्होंने होटल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी प्लेट तोड़ी कुर्सियां तोड़ी और फिर काउंटर पर आकर मेरे साथ मारपीट की। और पुलिस थाने जाने पर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments