Saturday, October 31, 2026

TOP NEWS

Mobile New Rules 2026:...

भारत सरकार और TRAI ने मोबाइल-सिम कार्ड धारकों के लिए नए नियम जारी किए हैं। अब अनजान नंबर पर असली नाम (CNAP) दिखेगा, 9 से ज़्यादा सिम होने पर ब्लॉक होगी और इनएक्टिव UPI बंद होंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

इंदौर: नशामुक्ति केंद्र में...

इंदौर के पहचान नशामुक्ति केंद्र में 23 वर्षीय सचिन लोधी की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया। लाश देखकर वहाँ भर्ती 70 से अधिक मरीज गेट का ताला तोड़कर और बाउंड्रीवॉल कूदकर फरार हो गए। पूरी खबर और वायरल वीडियो के अपडेट्स यहाँ पढ़ें।

पंचकूला स्कूल हॉरर: तीसरी...

पंचकूला के सेक्टर-20 स्कूल में तीसरी के छात्र द्वारा नर्सरी की बच्ची पर हमले के मामले में स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज। पुलिस मामले की जांच और बच्ची का इलाज जारी। पूरी खबर पढ़ें।

छाती पर तनी थी...

मध्य प्रदेश के गुना में 65 साल की बुजुर्ग महिला मोहर बाई ने अदम्य साहस दिखाते हुए 7 हथियारबंद डकैतों से अपनी 7 महीने की पोती को सुरक्षित छीन लिया। 14 राउंड फायरिंग के बीच हुई इस जांबाजी की पूरी कहानी और पुलिस एक्शन की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशनीमच : ऑपरेशन आई से पकड़ में आया शातिर चोर, 5 किलो...

नीमच : ऑपरेशन आई से पकड़ में आया शातिर चोर, 5 किलो चांदी 30 ग्राम सोने के आभूषण जब्त

नीमच पुलिस ने ऑपरेशन आई के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी की वारदात को ट्रेस किया। आरोपी राजगढ जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 5 किलो चांदी के आभषूण व 30 ग्राम सोना जब्त किए हैं। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि बीते एक वर्ष के दौरान शहर की कॉलोनी से लेकर प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी फुटेज का जाल बिछाया था। घटनास्थल व आम रास्ते पर बदमाश कैमरों में कैद हो गया और सीसीटीवी फुटेज व वीडियों के आधार पर नीमच पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

एसपी अंकित जायसवाल ने कुछ दिन पहले टीचर कॉलोनी में हुई एक ज्वेलर्स के घर चोरी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन आई के माध्यम से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से घटनास्थल व इसके आसपास के क्षेत्र, बस स्टैंड पर देखा गया। इनकी फुटेज को प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को सर्कुलेट किया गया। इसके आधार पर मध्यप्रदेश के राजगढ के आरोपी की पुष्टि हुई। आरोपी राधेश्याम पिता मांगीलाल तंवर उम्र 50 वर्ष निवासी छापीहेड़ा जिला राजगढ मध्यप्रदेश को पकड़ा। उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को कबूला। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 30 ग्राम सोना, 5 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 7 हजार रूपए नकदी जब्त किए है। अन्य जगहों की चोरी की वारदातों के संबंध में आरोपी से पूछताछ जारी है। चोरी करने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला लोहे का सरिया भी पुलिस ने जब्त किया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments