Saturday, October 31, 2026

TOP NEWS

Mobile New Rules 2026:...

भारत सरकार और TRAI ने मोबाइल-सिम कार्ड धारकों के लिए नए नियम जारी किए हैं। अब अनजान नंबर पर असली नाम (CNAP) दिखेगा, 9 से ज़्यादा सिम होने पर ब्लॉक होगी और इनएक्टिव UPI बंद होंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

इंदौर: नशामुक्ति केंद्र में...

इंदौर के पहचान नशामुक्ति केंद्र में 23 वर्षीय सचिन लोधी की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया। लाश देखकर वहाँ भर्ती 70 से अधिक मरीज गेट का ताला तोड़कर और बाउंड्रीवॉल कूदकर फरार हो गए। पूरी खबर और वायरल वीडियो के अपडेट्स यहाँ पढ़ें।

पंचकूला स्कूल हॉरर: तीसरी...

पंचकूला के सेक्टर-20 स्कूल में तीसरी के छात्र द्वारा नर्सरी की बच्ची पर हमले के मामले में स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज। पुलिस मामले की जांच और बच्ची का इलाज जारी। पूरी खबर पढ़ें।

छाती पर तनी थी...

मध्य प्रदेश के गुना में 65 साल की बुजुर्ग महिला मोहर बाई ने अदम्य साहस दिखाते हुए 7 हथियारबंद डकैतों से अपनी 7 महीने की पोती को सुरक्षित छीन लिया। 14 राउंड फायरिंग के बीच हुई इस जांबाजी की पूरी कहानी और पुलिस एक्शन की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशसतना : आदिवासी युवक ने की खुदखुशी, पुलिस ने शव को कचरा...

सतना : आदिवासी युवक ने की खुदखुशी, पुलिस ने शव को कचरा गाड़ी से भेजा अस्पताल

  • एक आदिवासी युवक ने सडक़ किनारे खम्भे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव के साथ जो रवैया अपनाया, उसे देख लोग काफी आक्रोशित हैं।

मध्यप्रदेश के मैहर से पुलिस की अमानवीयता का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक आदिवासी युवक ने सडक़ किनारे खम्भे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव के साथ जो रवैया अपनाया, उसे देख लोग काफी आक्रोशित हैं। मृतक की पहचान गुड्डू कोल(40) पिता देवीदीन के रूप में हुई। वह कोटर थाना क्षेत्र के अबेर का रहने वाला था।

ये है पूरा मामला

मैहर में देवीजी चौकी के गोलामठ मंदिर के पास बुधवार दोपहर गुड्डू कोल नामक युवक ने सडक़ किनारे खम्भे में तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सडक़ से आ-जा रहे लोगों ने युवक को लटकता देख चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस(Maihar police) जब तक पहुंची युवक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि गुड्डू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। होली से दो दिन पहले गुड्डू की सास लकवे का शिकार हो गई थी। वह पत्नी व बच्चे के साथ सास को देखने और खुद की झाडफ़ूंक कराने हनुमान टोला मैहर स्थित ससुराल आया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोपहर एक बजे खाना खाकर गुड्डू घर के बाहर चला गया था उसके बाद कहीं नजर नहीं आया। उसने खम्भे में आठ फीट की उंचाई पर बंधे तार में तौलिया फंसाकर फांसी लगाई थी।

वाहन में पड़ा था कचरा

पुलिस ने गुड्डू के शव को सिविल अस्पताल ले जाने वाहन मंगाया। कुछ देर बाद कचरा वाहन वहां पहुंचा। वाहन में एक तरफ कचरा पड़ा था। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को कचरा वाहन(Dead body in garbage vehicle) में लादकर भेज दिया। इस घटना से आस-पास के लोक काफी आक्रोशित हो गए। मामले में चौकी प्रभारी महेंद्र गौतम ने सफाई दी कि वाहन नगर पालिका से भेजा गया था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments