कप्तान के निर्देश पर सिडकुल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद
अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार, सिडकुल । एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिडकुल पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 9 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
14 सितंबर को किरवी चौक पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पॉलिटेक्निक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन टायर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।
जांच में पता चला कि आरोपी जिस बाइक पर सवार था, उसकी चोरी के संबंध में थाना सिडकुल में मु.अ.सं. 388/2026 दर्ज है।
निशानदेही पर 8 और बाइक मिलीं
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से वाहन चोरी किए थे। उसकी निशानदेही पर बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियों में छिपाई गई 8 अन्य मोटरसाइकिलें और एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। फरार साथी की तलाश जारी है।
पकड़ा गया आरोपी
श्रवण पुत्र रमेश, निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना बहादराबाद, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
आरोपी के खिलाफ लक्सर, बहादराबाद, सिडकुल, कलियर, डोईवाला देहरादून और देवबंद सहारनपुर में लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी: कुल 09 मोटरसाइकिल व 01 मोटरसाइकिल के पार्ट्स।
पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष अजय शाह, व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट, अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी, हे0का0 जितेन्द्र मलिक, हे0का0 संजय, हे0का0 सोहन राणा, का0 प्रमोद गोस्वामी, का0 रिपेन्द्र कैंथुरा और होमगार्ड आफताब मलिक।


