Tuesday, September 15, 2026

TOP NEWS

एआईटीएससी 2026 में पीएचएचपी...

एआईटीएससी 2026 में पीएचएचपी एंड सी निदेशालय का शानदार प्रदर्शनसीनियर विंग बालिका दल...

पश्चिमी कमान ने मनाया...

पश्चिमी कमान ने मनाया 80वाँ स्थापना दिवसमनोज शर्मा,चंडीगढ़ : 15 सितम्बर 2026 ।...

कप्तान के निर्देश पर...

कप्तान के निर्देश पर सिडकुल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शातिर वाहन चोर...

स्पेस में महायुद्ध की...

अमेरिका ने पहली बार माना है कि उसने अंतरिक्ष की कक्षा में आक्रामक स्पेस वेपन्स तैनात कर दिए हैं। पेंटागन के इस खुलासे से चीन-रूस समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है और स्पेस वॉर का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeउत्तराखंडभगवानपुर में बिजली चोरों पर शिकंजा: खेलपुर में विजिलेन्स का धावा, 19...

भगवानपुर में बिजली चोरों पर शिकंजा: खेलपुर में विजिलेन्स का धावा, 19 पर केस

भगवानपुर में बिजली चोरों पर शिकंजा: खेलपुर में विजिलेन्स का धावा, 19 पर केस

कटिया माफियाओं में हड़कंप, मौके से अवैध तार और उपकरण जब्त

अर्जुन धारीवाल
भगवानपुर। बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम सख्त हो गया है। सोमवार को देहरादून से आई विजिलेन्स और भगवानपुर ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने खेलपुर गांव में बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई में 19 घरों में खुलेआम बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, विभाग को लंबे समय से खेलपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कटिया डालकर बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी शिकायत पर देहरादून विजिलेन्स ने भगवानपुर टीम के साथ मिलकर सुबह-सुबह अचानक धावा बोल दिया। टीम को देखकर अवैध रूप से बिजली चला रहे उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग तार समेटने लगे, लेकिन तब तक टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

जांच के दौरान सामने आया कि कई घरों में सीधे मुख्य लाइन से कटिया डालकर बिजली चलाई जा रही थी, तो कई जगहों पर मीटर में हेराफेरी कर खपत कम दिखाई जा रही थी। टीम ने मौके पर ही सभी अवैध कनेक्शन काट दिए और चोरी में इस्तेमाल हो रहे तारों व उपकरणों को जब्त कर लिया।

अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी
ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी सजल हटवाल ने बताया कि पकड़े गए सभी 19 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और बिजली चोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

छापेमार टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई में विजिलेन्स टीम से धनंजय कुमार, विकास कुमार, अनिल कुमार, इंस्पेक्टर मारूत शाह एवं संजीव त्यागी और ऊर्जा निगम की भगवानपुर टीम से एसडीओ सजल हटवाल, जेई विनीत कुमार सहित पूरा लाइन स्टाफ मौजूद रहा।

विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य गांवों में भी अवैध रूप से बिजली चला रहे लोगों में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments