Sunday, November 8, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशMP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 9 IPS अधिकारियों का तबादला,देखें किसे...

MP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 9 IPS अधिकारियों का तबादला,देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज भोपाल/मध्य प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया। मंदसौर और नरसिंहपुर के एसपी बदल दिए गए हैं। विनोद कुमार को मंदसौर का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि ऋषिकेश मीणा अब नरसिंहपुर के एसपी होंगे।

इसके साथ ही ग्वालियर में पदस्थ एडिशनल एसपी कृष्ण लाल चांदनी का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें इंदौर में जोन-1 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर अभिषेक रंजन की पोस्टिंग की गई है।

गृह विभाग ने इन सभी तबादलों के आदेश गुरुवार देर रात जारी कर दिए। वहीं, विनोद कुमार मीणा अब इंदौर के नए एसपी होंगे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments