विजय बंजारे
प्रभात पट्टन में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पासे का दौरा, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात
प्रभात पट्टन। क्षेत्र में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पासे जी का गरिमामय आगमन हुआ। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने पूजा भोजनालय के संचालक प्रकाश पाटिल के निवास व प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
यह भी पढ़े
महंगे कर्ज का नया अलर्ट! SBI रिसर्च रिपोर्ट का दावा—अक्टूबर से बढ़ सकती हैं होम और कार लोन की दरें
इस दौरान पूर्व मंत्री के स्वागत और कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शुभम शिवहरे, प्रकाश पाटिल, विजय बंजारे, विजय पंडोले, जीतू आठनेरे और नारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों और जनसमस्याओं पर भी चर्चा की।


